पुरोहित उपदेशक द्वितीय सत्र (आवासीय)
उत्तम रीति से वैदिक संस्कारों का सम्पादन करने में समर्थ, वैदिक कर्मकाण्ड का विशेष परिज्ञान रखने वाले, वैदिक सिद्धान्तों का प्रमाण तर्क युक्त बोध करा सकने वाले प्रतिभाशाली, सेवा भावी, वैदिक धर्म के उत्थान हेतु समर्पित पुरोहित उपदेशक का निर्माण करने हेतु एक वर्षीय पाठ्यक्रम के द्वितीय सत्र का प्रारंभ 1 अप्रैल 2024 से किया जा रहा है।
प्रवेश हेतु पात्रता व नियम
1. प्रवेशार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए।
2.आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 25 वर्ष।
3. एक वर्ष तक निरन्तर प्रशिक्षण केन्द्र में निवास करना होगा।
4. संपूर्ण व्यवस्थाएं निःशुल्क रहेंगी।
5. केवल 3 प्रशिक्षणार्थी लिए जाएंगे।
6. प्रत्येक विषय के योग्य विद्वान् का यथासमय मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
7. नियमित दिनचर्या व अनुशासन का पालन करना अनिवार्य रहेगा।
8. सत्र का काल 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025
9. आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2024
मार्गदर्शक व मुख्य प्रशिक्षक
संदीप आर्य “दर्शनाचार्य”
प्रशिक्षण केन्द्र व संयोजक :- आर्य समाज शहर बड़ा बाजार, सोनीपत संपर्क सूत्र :- 9306841961, 9466821003










