1 से 31 अगस्त 2024
सान्निध्य – स्वामी विष्वङ् जी, मुनि सत्यजीत जी
स्थान – वानप्रस्थ साधक आश्रम आर्यवन, रोजड़, त.-तलोद, साबरकांठा, गुजरात-383307
दूरभाष – 9427059550, 8290896378
आवेदन लिंक –
https://forms.gle/R8VjvnzCfRrYfsxWA
वैदिक धर्म व संस्कृति में संस्कारों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। गर्भाधान से लेकर अंत्येष्टि तक 16 संस्कारों में से कुछ तो आज भी बहुतायत से किए जाते हैं। संस्कार प्रक्रिया कैसी व क्यों करें? इसके लिए महर्षि दयानंद जी ने हमें सरल व उचित विधि प्रदान की। उनकी पुस्तक संस्कार-विधि हमारे लिए मूल आधार है।
आर्यजगत में इन संस्कारों को पुरोहित तो करवाते ही हैं, साथ में अन्य जानकार आर्यजन भी करवाते हैं। संस्कार करवाने वाले जितने अधिक प्रशिक्षित होंगे संस्कार उतने अच्छे से होंगे, उनकी गरिमा रहेगी, जनता उन्हें करवाने को अधिक प्रवृत्त होगी।इस शिविर में संस्कार-विधि पुस्तक को अधिक जानने-समझने का अवसर प्राप्त होगा। शुद्ध मन्त्रोच्चारण सिखाया जाएगा, संस्कारों से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान होगा, वेद-मन्त्रों के स्वरों का अच्छे से परिचय होगा।
यह शिविर वर्षा ऋतु अगस्त माह में इसलिए रखा गया है, क्योंकि इन दिनों संस्कार-कर्मकांड आदि कार्य कम होते हैं, पुरोहितों को अवकाश मिलता है। *आर्य-समाज के अधिकारियों से भी निवेदन है कि वे अपने पुरोहित को इस शिविर में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन व सहयोग प्रदान करें।*इस शिविर में अन्य कोई आर्यजन की भाग ले सकते हैं जो पौरोहित्य तो नहीं करते, किंतु संस्कारों को जानने-समझने में रुचि रखते हैं, संस्कार विधि को पढ़ना-समझना चाहते हैं।इस एक माह लम्बे शिविर में 11 से 18 अगस्त में ‘वैदिक मन्त्र स्वर प्रशिक्षण शिविर’ भी सम्मिलित है। पुरोहितों के लिए यह भी विशेष लाभकर रहेगा।

योग्यता –
सामान्य-विशेष यज्ञ व संध्या से सुपरिचित आर्यसमाज व वैदिक विचारधारा के मानने वाले 18 वर्ष से बड़े स्त्री-पुरुष इसमें भाग ले सकेंगे। इसके लिए संबंधित आर्यसमाज के प्रधान/मन्त्री का प्रमाणित संस्तुति पत्र आवश्यक होगा।
लागत व्यय –
भोजन व सामूहिक निवास का ₹6000/-। एक दो चार व्यक्तियों के पृथक् कक्षों का शुल्क अतिरिक्त। योग्य किंतु आर्थिक रूप से अल्पसमर्थ व्यक्तियों को आंशिक या पूर्ण छूठ की व्यवस्था भी है।
👉 शिविर के लिए 31 जुलाई शाम 4:00 बजे तक शिविर स्थल पर पहुंचना आवश्यक है। शिविर का समापन 31 अगस्त मध्यान्ह 1:00 तक हो जाएगा।
👉 शिविरार्थियों की अन्त में लिखित व मौखिक परीक्षा भी होगी व प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
निवेदक
मुनि सत्यजीत
9116356961
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – वानप्रस्थ साधक आश्रम आर्यवन, रोजड़, त.-तलोद, साबरकांठा, गुजरात-383307
दूरभाष – 9427059550, 8290896378










