आर्य सन्देश समाचार पत्र
दिल्ली
(प्रकाशनार्थ)
प्रान्तीय आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश पश्चिम के शिविर का हुआ भव्य समापन समारोह
सम्भल- आर्य वीर दल जनपद संभल के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय आर्यवीर प्रशिक्षण शिविर उत्तर प्रदेश पश्चिम दिनांक 23 जून 2025 से 29 जून 2025 तक टीकम सिंह आर्य आदर्श विद्यालय भीकमपुर जैनी में आयोजित किया गया शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय आर्य नेता नवनीत आर्य द्वारा किया गया तथा समापन महाशय धर्मपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि तथा आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के प्रांत प्रमुख महात्मा जितेंद्र भाटिया द्वारा किया गया, शिविर में 145 युवाओं ने शारीरिक व्यायाम, योग, प्राणायाम, नियुद्धम, आसन, दंड-बैठक, लेझिम, डम्बल, रस्सा मलखम, लाठी, भाला, तलवार, कमाण्डो के प्रशिक्षण के साथ वैदिक संस्कृति एवं संस्कारों से ओतप्रोत किया गया

दिनांक 27 जून 2025 को आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के संचालक आचार्य पंकज आर्य तथा पश्चिम के संचालक सर्वदानन्द संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल साधु आश्रम के प्राचार्य जीवन सिंह आर्य द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने सभी आर्यवीरों को यज्ञोपवीत देकर ऋषि ऋण, देवऋण तथा पितृऋण से उऋण होने का संकल्प दिलाया बौद्धिक सत्र में वेद मंदिर मथुरा से पधारे आचार्य स्वदेश जी महाराज ने आर्य वीरों और क्षेत्रीय आर्य प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन को सफल बनाने हेतु एवं विश्व में सभी समस्याओं का समाधान और सुख शांति स्थापित करने के लिए एक ही मार्ग वेद है अत: लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु वेद की आज्ञाओं के अनुरूप संकल्पित होकर जीवन जीना है ।

दीक्षांत समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि आर्य जितेंद्र भाटिया ने कहा कि आर्य वीर दल के शिविर करने पर सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि वह कभी निराश हताश नहीं हो सकता और उसकी आत्माबल इतना बढ़ जाता है कि वह बड़े से बड़े संकट आने पर अपने सनातन वैदिक पथ से नहीं भटक सकता इस अवसर पर क्षेत्रीय राजनेता सर्वश्री चंद्रपाल सिंह (विधायक) डिबाई, अजीत कुमार राजू यादव (पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री) बबराला, हरेंद्र सिंह रिंकू भैया जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, राजेश सिंघल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, राजेश शंकर राजू चेयरमैन बहजोई, डी पी यादव पूर्व चेयरमैन बबराला, समेत आर्य नेता ज्ञानेंद्र गांधी संरक्षक मुरादाबाद,प्रताप वर्मा प्रधान सम्भल, जितेन्द्र आर्य, मवासी सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, समेत आर्य विद्वानों ने अपना अपना शुभाशीष आर्य वीरों को प्रदान किया

इसी अवसर पर विद्यालय में महाशय धर्मपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से निर्मित बहुउद्देशीय सभागार एवं महर्षि दयानंद सरस्वती की चित्रावली का लोकार्पण भी महात्मा जितेंद्र भाटिया जी के द्वारा किया गया अन्त में शिविराध्यक्ष दयाशंकर आर्य द्वारा सभी अतिथियों व क्षेत्रीय आर्य समाजों व सभी सहयोगी जनों का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर यशपाल शास्त्री, नरेन्द्र पाल सिंह, रामवीर सिंह शास्त्री, भुवनेश कुमार शिक्षक, गोविन्द आर्य, राजेंद्र सिंह आर्य, मनोज आर्य, प्रहलाद आर्य, दिनेश कुमार आर्य, विजय सिंह, राम सिंह, वेद वसु, आवेश कुमार, अरविन्द शास्त्री, व्यायाम शिक्षक राजकुमार आर्य, सुभाष आर्य, नारायण आर्य, प्रशान्त आर्य, अजीत आर्य, उप शिक्षक विश्वजीत आर्य, कृष्णांश आर्य, प्रदीप आर्य,रामजीत आर्य, महावीर सिंह आर्य प्रमुख आर्य आदि क्षेत्रीय आर्य समाजें एवं आर्य कार्यकर्ता कारण मौजूद रहे ।
भवदीय -ज्योतिवसु आर्य जिला संचालक आर्यवीर दल जनपद सम्भल
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










