आर्यवीर दल एवं आर्यवीरांगना दल अजमेर द्वारा आयोजित आसन – प्राणायाम जूडो-कराटे व्यायाम प्रशिक्षण, चरित्र एवं संस्कार निर्माण शिविर
युवकों एवं युवतियों के संस्कार निर्माण का सुनहरा अवसर
युवकों हेतु दिनांक 26 मई से 01 जून 2024
युवतियों हेतु दिनांक 02 जून से 08 जून 2024
स्थान : ऋषि उद्यान, पुष्कर रोड़, अजमेर
आयोजक : परोपकारिणी सभा, अजमेर
श्री ओम मुनि प्रधान
श्री कन्हैयालाल आर्य मंत्री
श्री लक्ष्मण जिज्ञासु कोषाध्यक्ष
आमंत्रित विद्वतजन
आचार्य प्रभाकर जी वैदिक प्रवक्ता ऋषि उद्यान, अजमेर
सुश्री कंचन आर्या जी वैदिक प्रवक्ता एवं लेखिका नई दिल्ली
ब्रह्माचारी हरीश जी वैदिक प्रवक्ता ऋषि उद्यान, अजमेर
निवेदकः
भवदेव शास्त्री प्रांतीय संचालक आर्यवीर दल राजस्थान
श्रीमती सरोज मालू प्रांतीय संचालिका आर्यवीरांगनादल राजस्थान
शंकर सिंह आर्य संभाग संचालक आर्यवीर दल अजमेर
विश्वास पारीक शिविर संयोजक एवं जिला संचालक, अजमेर
श्रीमती सुलक्षणा शर्मा शिविर संयोजिका एवं जिला संचालिका, अजमेर
श्रीमती पुष्पलता उपाध्याय कोषाध्यक्ष आर्यवीर दल अजमेर
श्रीमती कुमुदनी आर्य संरक्षिका आर्यवीरांगना दल, अजमेर
अशोक आर्य उपप्रधान, अजमेर आर्य प्रतिनिधि सभा
राज वासुदेव आर्य संरक्षक आर्यवीर दल, अजमेर
सत्यनारायण सोनी संरक्षक आर्यवीर दल, केकड़ी
दीपक आर्य तहसील प्रभारी किशनगढ़
सम्पर्क सूत्रः
9460016590, 9828180197, 9639594633, 9413695489
मान्यवर भाइयों व बहिनों !
सादर नमस्ते ।
आपको यह जानकर सुखद अनुभूति होगी कि आर्य वीर दल अजमेर के विशेष सहयोग से प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी युवाओं के लिए आत्मरक्षा हेतु जूडो-कराटे, आसन-प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अस्त्र-शस्त्र, लाठी, भाला, तलवार, शूटिंग आदि का प्रशिक्षण शिविर अजयमेरु जिले के ऋषि उद्यान, अजमेर में युवकों हेतु दिनांक 26 मई से 01 जून 2024 एवं युवतियों हेतु 02 जून से 08 जून 2024 तक रखा गया है
आर्य वीर दल का दृढ़ संकल्प है कि वह राष्ट्र की युवा शक्ति को पाश्चात्य संस्कृति के प्रदूषण, मादक पदार्थों के सेवन, टी.वी. चैनलों के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए ऐसे शिविर का आयोजन करता रहेगा। आप अपने बच्चों को शारीरिक, आत्मिक, मानसिक, नैतिक उत्थान के लिए इस शिविर में अवश्य भेजें।
यदि माता-पिता (अभिभावक) चाहते हैं कि
१. उनके बच्चे आज्ञापालक, बड़ों का आदर करने वाले, संस्कारित व अनुशासित बनें।
२. शारीरिक, मानसिक व आत्मिक रूप से स्वस्थ व मजबूत बनें।
३. अपनी ईश्वर प्रदत्त योग्यताओं का पूर्ण रूप से विकास करके स्वयं के, परिवार के, समाज तथा राष्ट्र के उत्थान में सहयोगी बनें तो-
आप सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में बालकों को इस शिविर में भेजकर परिवार व राष्ट्र निर्माण के पुनीत कार्य में सहयोगी बनें।
शिविर के कार्यक्रम
आत्मरक्षा के लिए
जूडो-कराटे, लाठी, भाला, तलवार, शूटिंग आदि शस्त्र संचालन संकट कालीन परिस्थिति में बचाव के तरीके।
स्वास्थ्य रक्षा के लिए
योगासन, प्राणायाम, दण्ड बैठक, सूर्य नमस्कार, मलखम्भ, जिमनास्टिक, आधुनिक खेलों का प्रशिक्षण।
आत्मिक उन्नति के लिए
सुयोग्य शिक्षकों तथा विद्वानों द्वारा ध्यान, ज्ञान, यज्ञ, संगीत एवं बौद्धिक प्रशिक्षण।
आवश्यक निवेदन व अपील-
इस विशाल शिविर के प्रबन्धन, भोजन, आवास, विज्ञापन, मार्गव्यय, मानदेय आदि पर पर्याप्त व्यय होगा। अतः आप सभी दानी महानुभावों एवं आर्यजनों से निवेदन है कि अपनी सहयोग राशि प्रदान कर रसीद अवश्य प्राप्त कर लेवें।
विशेषः
भामाशाह दानी महानुभाव एक दिन का अथवा एक समय का भोजन, नाश्ता, घी, आटा, गेहूँ, चावल, चीनी, तेल, दाल, दूध आदि देकर भी सहयोग कर सकते हैं।
शिविर की विशेषताएं
१. प्रातः 5 बजे जागरण से रात्रि 9.30 बजे तक सुव्यवस्थित एवं अनुशासित दिनचर्या ।
२. सुयोग्य प्रशिक्षकों एवं विद्वानों द्वारा मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण ।
३. विशेष प्रवचन- ईश्वर, वेद, जीवन का उद्देश्य, उन्नति के उपाय, योग, आयुर्वेद, नशा आदि विषयों पर प्रवचन ।
४. जूडो-कराटे, लाठी, भाला, तलवार, क्षुरिका, दण्ड-बैठक, सूर्यनमस्कार, यौगिक क्रियाएँ।
५. ईश्वर भक्ति, देश भक्ति, संगीत कार्यक्रम ।
६. भाषण, वाद-विवाद, संगीत, चित्रकला आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन ।
७. प्रतिदिन संध्या, यज्ञ एवं शुद्ध सात्विक भोजन व्यवस्था।
८. नशा मुक्ति, युवा जागृति रैली का आयोजन।
९. समापन समारोह के अवसर पर भव्य व्यायाम-प्रदर्शन व पुरस्कार वितरण।
सहयोगी संस्थाएँ
आर्यसमाज अजमेर,
आर्यसमाज आदर्श नगर,
आर्यसमाज नला बाजार,
आर्यसमाज नया बाजार,
आर्यसमाज पुरानी मण्डी।
आर्य समाज, केकडी
आर्य समाज, ब्यावर
आर्य समाज, पुष्कर
आर्य समाज, नसीराबाद
आर्य समाज, विजयनगर
आर्य समाज, चापानेरी
पतंजलि चिकित्सालय, केसरगंज
पतंजलि चिकित्सालय, वैशाली नगर
शिविर में प्रवेश हेतु आवश्यक नियम
पंजीयन शुल्क 800- रु. है।
शिविरार्थियों के आवास, भोजन की व्यवस्था संस्था की ओर से रहेगी।शिविरार्थी की आयु कम-से-कम 12 वर्ष से लेकर अधिक से अधिक कॉलेज स्तर तक हो तथा वह पूर्ण रूप से स्वस्थ होना चाहिये।शिविरार्थियों को शिविर के दौरान अपने साथ कीमती सामान व मोबाइल लाना सख्त मना है। प्रत्येक शिविरार्थी को शिविर की दिनचर्या व अनुशासन का पालन करना होगा। समझाने के बाद भी अनुशासनहीनता करने पर शिविर से पृथक् कर दिया जायेगा।
छात्र गणवेश-
सफेद टी-शर्ट, खाकी नेकर, सफेद सेंडो बनियान, सफेद पी.टी. शूज, सफेद मोजे, दो फोटो इत्यादि अनिवार्य हैं।
छात्रा गणवेश –
सफेद सफेद सलवार सूट, केसरिया दुपट्टा, सफेद पी.टी. शूज, सफेद मोजे एवं दो फोटो इत्यादि अनिवार्य हैं।
नोट- उपरोक्त गणवेश शिविर कार्यालय से शुल्क देकर प्राप्त कर सकते हैं।
आर्यवीर दल एवं आर्यवीरागंना दल पदाधिकारी, जिला अजमेर
विश्वास पारीक जिला व शिविर संचालक
वासुदेव आर्य संरक्षक
प्रणव प्रजापति नगर संचालक
श्रीमती सरोज मालू प्रांतीय संचालिका आर्यवीरांगना दल राजस्थान
श्रीमती पूजा रावत नगर संचालिका आर्य वीरांगना दल, अजमेर
राजेन्द्र गोदारा संरक्षक
जागेश्वर निर्मल बौद्धिकाध्यक्ष
कमलेश पुरोहित कार्यालयाध्यक्ष
श्रीमती सुलक्षणा शर्मा शिविर संयोजिका एवं जिला संचालिका, अजमेर
श्रीमती स्नेह कवंर सह संचालिका आर्य वीरांगना दल, अजमेर
अशोक कश्यप संरक्षक
नवीन मिश्र बौद्धिकाध्यक्ष
मानसिंह जिला मंत्री श्रीमती पुष्पलता उपाध्याय कोषाध्यक्ष आर्यवीर दल अजमेर
श्रीमती रमा नवाल संरक्षिका आर्य वीरांगना दल, अजमेर
राजेश कश्यप संरक्षक
सुशील शर्मा प्रधान शिक्षक
पीयूष आर्य मीडिया प्रभार
श्रीमती कुमुदनी आर्य संरक्षिका आर्यवीरांगना दल, अजमेर
श्रीमती राजकुमारी नवाल संरक्षिका आर्य वीरांगना दल, अजमेर