उत्तरी दिल्ली के एसडीएम को आर्य समाज द्वारा चुनौतियों का चिंतन भेंट करते हुए

0
32

उत्तरी दिल्ली के एसडीएम महोदय को आर्य वीर दल द्वारा एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई, जिसमें आर्य समाज के उद्देश्यों, इतिहास और वर्तमान कार्यों की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर आर्य वीर दल के प्रतिनिधियों ने युवाओं के चरित्र निर्माण, शारीरिक और मानसिक विकास तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर किए जा रहे कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

इसके अतिरिक्त वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया और उनके समाधान हेतु आर्य समाज की भूमिका को रेखांकित किया गया। एसडीएम महोदय ने अत्यंत गंभीरता से सभी बातों को सुना और आर्य वीर दल द्वारा युवाओं के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने आर्य समाज और आर्य वीर दल को शुभकामनाएं देते हुए अपने स्तर पर सहयोग का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल ने उनके इस सकारात्मक और उत्साहवर्धक दृष्टिकोण के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶