प्रभो योगमय हो, यह जीवन हमारा | रहे स्वस्थ तन मन, बहे शान्ति धारा

0
42

सर्वे भवन्तु सुखिनः,सर्वे सन्तु निरामया
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु,मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्

प्रभो योगमय हो, यह जीवन हमारा
रहे स्वस्थ तन मन, बहे शान्ति धारा
प्रभो योगमय हो, यह जीवन हमारा

तुम्हारी कृपा से, ये वरदान पाएँ
सदा योग पथ पर, कदम हम बढ़ाएँ
बुरी आदतों से, करें हम किनारा
रहे स्वस्थ तन मन, बहे शान्ति धारा
प्रभो योगमय हो, यह जीवन हमारा

ये ऋषियों की विद्या, धरोहर हमारी
सदा सुखमयी, पाप सन्ताप हारी
करे विश्व में हम, इसी का पसारा
रहे स्वस्थ तन मन, बहे शान्ति धारा
प्रभो योगमय हो, यह जीवन हमारा

यही प्रार्थना, अन्त में है हमारी
न सन्सार में, कोई होवे दुखारी
रहे योग विद्या, सभी का सहारा
रहे स्वस्थ तन मन, बहे शान्ति धारा
प्रभो योगमय हो, यह जीवन हमारा