प्रभु तेरा ओ३म् नाम
प्रभु तेरा ओ३म् नाम,
सबका सहारा है।
सारे ब्रह्माण्ड का जीवन आधारा है ।।
प्रभु तेरा ओ३म्…।।०।।
अन्तरा – तू है सुखो का दाता,
तू ही भवसागर त्राता ।
भक्तों को पार लगाता,
मन का उजियारा है ।।
प्रभु तेरा ओ३म्… ।।१।।
जग को रचाने वाला,
बिगड़ी बनाने वाला ।
दुखड़े मिटाने वाला,
सखा तू हमारा है ।।
प्रभु तेरा ओ३म्… ।।२।।
कण-कण में तू है समाया,
तेरी है सब में छाया ।
किसी ने न भेद पाया,
कैसा ये नजारा है ।।
प्रभु तेरा ओ३म् … ।।३।।
सुखमय संसार बनाया,
वेदों का ज्ञान कराया ।
तेरे ही द्वार आया
प्रीतम प्रभु प्यारा है ।।
प्रभु तेरा ओ३म् … ।।४।।










