प्रांतीय आर्य वीर चरित्र निर्माण शिविर : बलिया, पूर्वी उत्तर प्रदेश

0
53
praanteey aary veer charitr nirmaan shivir : baliya, poorvee uttar pradesh 2026

प्रांतीय आर्य वीर चरित्र निर्माण शिविर 2026: बच्चों के सर्वांगीण विकास का सुनहरा अवसर

पूर्वी उत्तर प्रदेश में युवाओं के नैतिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास को समर्पित प्रांतीय आर्य वीर चरित्र निर्माण शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं आर्य वीर दल बलिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें बच्चों और युवाओं को संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा दी जाएगी।

यह शिविर 22 मई 2026 से 30 मई 2026 तक नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीराबस्ती, बलिया (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगा।
शिविर का शुभारंभ 22 मई को प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा तथा 30 मई को भव्य शौर्य प्रदर्शन एवं दीक्षांत समारोह के साथ समापन किया जाएगा।

शिविर का उद्देश्य :

आज के समय में बढ़ते नशा, व्यसन और नैतिक पतन को देखते हुए यह शिविर बच्चों को एक सही दिशा देने का कार्य करता है। यहां बच्चों को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा, बल्कि उन्हें संस्कारी, अनुशासित, कर्मठ और राष्ट्रभक्त नागरिक बनने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

पंजीकरण शुल्क :

आर्य वीर श्रेणी: ₹500
शाखा नायक श्रेणी: ₹600

📱पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

पंजीकरण लिंक 👇 :


प्रशिक्षण के मुख्य विषय :

  • शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा निम्नलिखित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा:
  • शारीरिक व्यायाम, खेलकूद, मार्शल आर्ट, जूडो-कराटे
  • योग, प्राणायाम, ध्यान एवं आसन
  • रस्सी, मलखंब, लाठी, भाला, तलवार प्रशिक्षण
  • पर्यावरण संरक्षण एवं मानव जीवन का महत्व
  • स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय
  • प्रभावशाली वक्ता बनने की कला
  • वैदिक धर्म का ज्ञान
  • मुक्ति के सरल उपाय
  • स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का महत्व

पात्रता एवं आवश्यक नियम :

  • इस शिविर में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 13 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम योग्यता 7वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी आवश्यक है।
  • प्रतिभागियों को अपने साथ निम्न वस्तुएं लानी होंगी:
  • थाली, कटोरी, गिलास,पेन, नोटबुक एवं आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं
  • साथ ही आधार कार्ड एवं 4 फोटो अनिवार्य हैं।
  • शिविर में मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा तथा अनुशासनहीन या अस्वस्थ बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
praanteey aary veer charitr nirmaan shivir : baliya, poorvee uttar pradesh 2026

विशिष्ट अतिथि एवं प्रशिक्षक :

शिविर में देशभर से प्रतिष्ठित विद्वान एवं प्रशिक्षक भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख हैं:

  • पूज्य आचार्य स्वदेश जी महाराज (प्रधान) आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश
  • आचार्य नंदकिशोर आर्य (प्रधान संचालक) सार्वदेशिक आर्य वीर दल
  • महात्मा जितेंद्र भाटिया (अध्यक्ष) सर्वे भवन्तु सुखिनः ट्रस्ट
  • आचार्य पंकज आर्य (कार्यकारी संचालक) आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश

महत्वपूर्ण नियम :

  • मोबाइल का उपयोग वर्जित
  • अनुशासनहीन या अस्वस्थ प्रतिभागियों का प्रवेश निषेध
  • कीमती सामान साथ न लाएं
  • प्रशिक्षण अवधि में अभिभावकों से मिलना निषिद्ध

साथ ही विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षक बच्चों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे।
क्यों भेजें अपने बच्चों को इस शिविर में?

यह शिविर बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाता है। यहां वे अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और संस्कार सीखते हैं, जो उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाते हैं।

praanteey aary veer charitr nirmaan shivir : baliya, poorvee uttar pradesh 2026

सहयोग हेतु अपील :

इस शिविर के सफल आयोजन के लिए आप नगद राशि अथवा भोजन सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल, घी आदि का सहयोग प्रदान कर सकते हैं।


दान / सहयोग जानकारी :

  • बैंक: केनरा बैंक, बलिया
  • खाता नाम: आर्य प्रतिनिधि सभा बलिया

UPI स्कैन करें : 👇

praanteey aary veer charitr nirmaan shivir : baliya, poorvee uttar pradesh 2026

कैसे पहुंचे :

बलिया रेलवे स्टेशन या बस स्टेशन से हनुमानगंज रोड स्थित शिविर स्थल पर पहुंचा जा सकता है।

संपर्क सूत्र :

  • 8423103242
  • 9918497017
  • 9307007471

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶