व्यक्तित्व विकास शिविर का उत्साह पूर्वक आयोजन : जोधपुर

0
11

व्यक्तित्व विकास शिविर का उत्साहपूर्वक आयोजन

बालिकाओं ने सीखा योग -व्यायाम, शस्त्र प्रशिक्षण

जोधपुर के सूंथला में सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण आवासीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर संयोजक डॉ. रामदयाल आर्य ने बताया कि वर्तमान समय में स्वस्थ, बुद्धिमती,शक्तिमती, चरित्रवती युवतियों की बहुत आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर आर्य समाज शास्त्री नगर एवं शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सूंथला, जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय गैर आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें आर्य वीरांगना दल की व्यायाम शिक्षिका नवीता आर्या,नेहा आर्या,विद्या आर्या ने सर्वांग सुन्दर व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार,नियुद्धम्,जुड़ो कराटे, आत्मरक्षा, सेल्फ डिफेंस, डम्बल्स,लाठी व तलवार चलाना,ध्यान, प्राणायाम आदि का प्रशिक्षण देकर सर्वांगीण विकास किया गया।


इस आवासीय शिविर में राजकीय महाविद्यालय सिरोही के संस्कृत प्रोफेसर डॉ. रामनारायण शास्त्री ने
ईश्वर,धर्म,स्वास्थ्य,आहार, संस्कार आदि के बारे में शिविरार्थियों को प्रेरणादायक उद्बोधन,शंका-समाधान सत्र, चर्चा एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से लाभ प्रदान किया। व्यायाम शिक्षिक प्रवीण कुमार आर्य ने कन्याओं को देवयज्ञ करवाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। सभी वीरांगनाओं ने प्रभात फेरी निकाल कर, समरसता व देशभक्ति की भावना जगाई।
गुरुकुल आबूपर्वत के स्नातक, आर्य वीर दल राजस्थान के प्रचार मंत्री गगेन्द्र सिंह आर्य ने शिविरार्थियों एवं अन्य उपस्थित जनों को संस्कृत में अभिनय गीत तथा हास्य योग क्रियाएं करवाई।


शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि- विजय सिंह (पार्षद प्रतिनिधि), अध्यक्ष-हुकमी चंद गौड़ (प्रधानाचार्य-शिवालिक स्कूल), मुख्य वक्ता -बसन्ती प्रजापति (पूर्व प्रधानाचार्या), विशिष्ट अतिथि -बजरंग सिंह (समाजसेवी), सुधांशु टांक (मन्त्री- आर्य समाज शास्त्री नगर) ने अपने उद्बोधन में शिविर के आयोजन की प्रशंसा करते हुए परिवार व राष्ट्र निर्माण में सहायक बताया। सभी अतिथियों का स्वागत वेद मंत्र के उपवस्त्र तथा महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वारा लिखित सत्यार्थ प्रकाश ग्रन्थ को भेंट कर किया। समापन समारोह में भव्य साहसिक प्रदर्शन का प्रस्तुतीकरण किया।


शिविर को सफल बनाने में साक्षी चौधरी,बद्री सिंह,अवतार गर्ग, राधेश्याम सिंह,सोहनसिंह गहलोत,महेश सर्वा,विमल माहेश्वरी,श्याम लाल, शिव,प्रभुदास,पुसाराम,भीकाराम,शान्तिदेवी,वेदांशु आर्य आदि का विशेष योगदान रहा।

शिविरार्थी साक्षी चौधरी, भावना, वैदिका, ट्विकल, मेघना, अध्यूहा,ज्योति चौधरी, लक्षिता, भूमि, रजनी सेन, जीविका गर्ग ने अपने अनुभव सुनाकर दिनचर्या में योग अपनाने का संकल्प लिया। सभी शिविरार्थियों को अतिथियों द्वारा सहभागिता प्रमाणपत्र भेंट किए गए।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶