मुहूर्त ज्वलनं श्रेयो न धूमायितं चिरात् ।।
1.श्री महादेव
महादेव जी निजाम प्रान्त के निवाड़े के निवासी थे। गुलबर्गा में सत्याग्रह करके जेल गये । वहीं उनको मृत्यु होगई ।
2.महाधन अर्जुन सिंह
वीरवर अर्जुनसिंह जी आर्यजाति के रत्न थे। जिला औरंगाबाद में तालुके कन्नड़ के रहनेवाले थे । हैदराबाद के दयानन्द मुक्ति दल के वे दलपति थे ।आषाढ़ शुक्ला ११ शाके १८६१ को जब कि वह जंगली विठोवा की यात्रा का प्रबन्ध करके लौट रहे थे, मार्ग में सशस्त्र मुसलसानों ने उन पर आक्रमण करके उन्हें क्षतांग कर दिया।उसी समय उन्हें दवाखाने भेजा गया जहां पर उनका शरीरान्त होगया ।
3.श्री गोविन्दरराव नलन्ना
श्री गोविन्दराव जी निजाम प्रान्त के बीदर जिले के नलगीर ग्राम के निवासी थे । सत्याग्रह करके जेल गये । जेल के कठोर अत्याचारों ने हैदराबाद बन्दीगृह में उनके प्राणहरण कर लिये। धर्म के लिये हंसते हंसते उन्होंने अपने प्रारणों की बलि चढ़ा दी
4.श्री गोविन्दराव व लक्ष्मणराव नलगीर
उपरोक्त दोनों महानुभावों ने सत्याग्रह यज्ञ में अपने जीवन की पवित्र आहुति प्रदान की। आप लोगों का परिचय अज्ञानता के गर्भ में है।










