पढ़ लो वेद की वाणी जो सुख पाना है।
पढ़ लो वेद की वाणी
जो सुख पाना है।
परमेश्वर से प्रेम बढ़ाओ,
आओ मन की मैल मिटाओ।
यह शिक्षा कल्याणी जो
सुख पाना है…..
प्रातः जागो करो स्नान,
आसन करके बनो जवान
काबू करो जवानी जो
सुख पाना है….
फल कर्मों का कभी न टलता,
पक्ष कभी न ईश्वर करता।
कर लो याद जवानी जो
सुख पाना है…..
जादू टोने कबरें छोड़ो,
युग की उल्टी धारा मोड़ो।
छोड़ो सब मनमानी जो
सुख पाना है……
मात-पिता का कहना मानो,
देश उठाओ वीर जवानो।
रीति यही पुरानी जो
सुख पाना है….










