त्रयंम्बकं यजामहे…” – यह महामृत्युंजय मंत्र संपूर्ण कल्याण, स्वास्थ्य और अमृतत्व का आह्वान करता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य
श्रावण मास धर्म और तप का महीना है। इसी पुण्य अवसर पर जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा, एटा (उ.प्र.) द्वारा वर्ष 2022 से निरंतर वेद प्रचार, यज्ञ प्रवचन एवं श्रावणी उपाकर्म के विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।
इस वर्ष भी श्रावण के चारों सोमवार, नगर एटा के शिवचौक, प्राचीन कैलाश मंदिर परिसर (आर्य समाज मार्ग) में देशभर से आमंत्रित आर्य विद्वानों, भजनोपदेशकों एवं वेद प्रचारकों के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम तिथियाँ
- 14 जुलाई 2025 – श्रावण कृष्ण चतुर्थी
- 21 जुलाई 2025 – श्रावण कृष्ण एकादशी
- 28 जुलाई 2025 – श्रावण शुक्ल चतुर्थी
- 04 अगस्त 2025 – श्रावण शुक्ल दशमी (पूर्णाहुति)
प्रतिदिन कार्यक्रम समय
प्रातः 08:30 बजे से 12:30 बजे तक – वैदिक यज्ञ एवं प्रवचन
अपराह्न 02:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक – भजन, गीत एवं वेद प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम
आपसे विनम्र निवेदन
आप सभी नगरवासी धर्मप्रेमियों, आर्य अनुयायियों, युवाओं एवं मातृशक्ति से अनुरोध है कि समय से पधारें, वेद प्रचार में सहभागी बनें और इस धर्मानुष्ठान की शोभा बढ़ाएँ।
आइए, वेदों के आलोक से जीवन को ज्योतिर्मय करें।
आयोजक मंडल
आर्य समाज – एटा
महिला आर्य समाज – एटा
आर्यवीर दल – एटा
संयोजक – जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा, एटा (उ.प्र.)
सम्पर्क करें
- प्रधान: दिनेश चन्द्र ‘बन्धु’ – 9837632552
- मंत्री: आचार्य विनोद आर्य – 9719212477
- कोषाध्यक्ष: सिपाहीलाल आर्य – 7906450504
वेद मंत्रों की गूंज से भर उठे एटा
ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद
श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का संगम
आपका स्वागत है! आइए और धर्मलाभ प्राप्त करें।
स्थान: शिवचौक, प्राचीन कैलाश मंदिर परिसर, आर्य समाज मार्ग, एटा (उ.प्र.)
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










