रतलाम। वेद प्रचार एवं सनातन संस्कृति के संवर्धन हेतु रतलाम नगर की समस्त आर्य समाज इकाइयाँ इस वर्ष भी विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही हैं। 10 अगस्त 2025, रविवार से 16 अगस्त 2025, शनिवार तक चलने वाले इस उत्सव में श्रावणी उपाकर्म, रक्षाबंधन यज्ञोपवीत (उपनयन) परिवर्तन तथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को बड़े उत्साह से मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य नरेन्द्र अग्निहोत्री एवं श्री सत्यम शास्त्री के मार्गदर्शन में यज्ञ, भजन तथा प्रवचन का आयोजन होगा। आगरा से पधारे विशेष प्रवचनकर्ताओं के साथ यह आयोजन नगर के विभिन्न आर्य समाज मंदिरों एवं प्रमुख स्थलों पर संपन्न होगा।
कार्यक्रम की प्रमुख तिथियाँ एवं स्थल
09/08/2025 (शनिवार)
प्रातः 8:30 बजे – 10:30 बजे
आर्य समाज, महर्षि दयानंद मार्ग (धानमंडी), रतलाम (श्रावणी पर्व)
10/08/2025 (रविवार)
प्रातः 8:30 बजे – 10:00 बजे
आर्य समाज, महर्षि दयानंद मार्ग (धानमंडी), रतलाम
11/08/2025 (सोमवार)
सायं 5:00 बजे – 7:00 बजे
श्री राजेन्द्र शर्मा, 167, देवरा देव नारायण नगर, पानी की टंकी के पास, रतलाम
12/08/2025 (मंगलवार)
प्रातः 8:30 बजे – 10:00 बजे
आर्य समाज, रेलवे कॉलोनी (इंदिरा नगर), रतलाम
13/08/2025 (बुधवार)
सायं 5:00 बजे – 7:00 बजे
प्रकाश अग्रवाल, 122, देवरा देव नारायण नगर, रतलाम
14/08/2025 (गुरुवार)
प्रातः 8:30 बजे – 10:00 बजे
आर्य समाज, रेलवे कॉलोनी (इंदिरा नगर), रतलाम
सायं 5:00 बजे – 7:00 बजे
टिकम सिंह राजपूत, राम बड़ा मंदिर, ग्राम सेजावता
15/08/2025 (शुक्रवार)
प्रातः 8:30 बजे – 10:00 बजे
आर्य समाज, रेलवे कॉलोनी (इंदिरा नगर), रतलाम
सायं 3:00 बजे – 6:00 बजे
शांतिलाल जी पाटीदार, आर्य समाज, धामनोद
16/08/2025 (शनिवार)
प्रातः 8:30 बजे – 10:00 बजे
आर्य समाज, रेलवे कॉलोनी (इंदिरा नगर), रतलाम
सायं 5:00 बजे – 7:00 बजे
श्री उमेश जी आर्य, 55 जूनियर HIG हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गंगासागर, रतलाम
सायं 3:00 बजे – 6:00 बजे
मोतीलाल जी पाटीदार, पाटीदार भवन, ग्राम तीतरी
प्रातः 8:30 बजे – 10:30 बजे
अक्षय जी सोनी, आर्य समाज महर्षि दयानंद मार्ग (धानमंडी), रतलाम
सायं 4:00 बजे – 7:00 बजे
श्री लल्लनसिंह ठाकुर, आर्य समाज रेलवे कॉलोनी (इंदिरा नगर), रतलाम
कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से एवं सायं निर्धारित समयानुसार आयोजित होंगे, जिसमें यज्ञ, भजन और वैदिक प्रवचन के माध्यम से वेदज्ञान, भारतीय संस्कृति एवं समाज सुधार के संदेश दिए जाएंगे।
आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इन कार्यक्रमों में शामिल होकर अपने इष्ट मित्रों को भी साथ लाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग वेद और आर्य संस्कृति के ज्ञान से लाभान्वित हो सकें।
निवेदक: समस्त आर्य समाज रेलवे कॉलोनी एवं आर्य समाज महर्षि दयानंद मार्ग, रतलाम