कृष्ण कथा का आयोजन : टंकारा

0
11
कृष्ण कथा का आयोजन : टंकारा

आर्य समाज टंकारा मना रहा है शताब्दी महोत्सव – 10 अगस्त को भव्य कृष्ण कथा का आयोजन

टंकारा, गुजरात |
आर्य समाज (त्रण डाटडी), टंकारा वर्ष 2025-26 को अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के रूप में बड़े उत्साह एवं भक्ति भाव से मना रहा है। संस्था की स्थापना 11 फरवरी 1926 को हुई थी, और इसी पावन स्मृति में वर्षभर विविध आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शताब्दी वर्ष की शुरुआत आर्यवीर-वीरांगना दल की प्रशिक्षण शिविर से हुई। अब इसी क्रम में 10 अगस्त 2025 (रविवार) को एक दिवसीय भव्य ‘कृष्ण कथा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आप सभी धर्मप्रेमीजन सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

यह कथा कार्यक्रम हमें योगीराज श्रीकृष्ण के दिव्य और प्रेरणादायक जीवन से जोड़ने का एक सुनहरा अवसर है।


कार्यक्रम की रूपरेखा

समयकार्यक्रम
प्रातः 08:00 – 08:35वैदिक यज्ञ
प्रातः 08:35 – 08:50भजन / स्वागत
प्रातः 08:50 – 09:00अल्प विश्राम
प्रातः 09:00 – 12:00कृष्ण कथा (भाग-1)
दोपहर 12:00 – 02:00भोजन एवं विश्राम
अपराह्न 02:00 – 02:30भजन / जलपान
अपराह्न 02:30 – 05:30कृष्ण कथा (भाग-2)
अंत मेंधन्यवाद ज्ञापन, शांतिपाठ एवं विसर्जन

युवा वक्ता

श्री कृतेश आर्य (CA), अहमदाबाद
(उनकी शैली में वैदिक भावनाओं एवं श्रीकृष्ण चरित्र का विलक्षण समावेश होगा)


कार्यक्रम स्थल

लक्ष्मीनारायण सोसायटी, सार्वजनिक प्लॉट, टंकारा (गुजरात)


आयोजक:

आर्य समाज (त्रण डाटडी), टंकारा
📞 संपर्क: 91068 46072 / 1000


विशेष अनुरोध

आप सभी धर्मनिष्ठ बंधुओं से अनुरोध है कि इस शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर आयोजित कृष्ण कथा में परिवार सहित पधारें, लाभ लें और श्रीकृष्ण के दिव्य जीवन से प्रेरणा प्राप्त करें।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶