ओमकार प्रभु नाम जपो

0
69

ओमकार प्रभु नाम जपो

“स्वर :- श्री दिनेश आर्य पथिक जी


ओमकार प्रभु नाम जपो, ओमकार प्रभु नाम जपो
मन में ध्यान लगाकर, सुबह और शाम जपो।।
ओमकार प्रभु नाम जपो…
भूमण्डल में कोई उसके समान नहीं।


जगत महान् बहुत है प्रभु से महान् नहीं।।
देव दयानिधि जैसा जग में नहीं दूजा।
मन में बसा मनमोहन मन में करे पूजा।।
साधक लोग उसी का भजन सदा गावे।
अलख निरंजन प्रभु का दर्शन फल पावे।।
अजर अमर अविनाशी कण कण में रहता।


सबके दिलों में उसका प्यार सदा बहता।।
जो मन वचन कर्म से प्रभु को याद करे।
मानव जन्म सफल हो दुख संताप हरे।।
श्वास श्वास बन जाए सिमरन की माला।
पथिक सदा परमेश्वर सबका रखवाला।।
ओमकार प्रभु नाम जपो….”