ओ३म् उदुत्तमं वरुण पाशमस्मदवाधमं वि मध्यमं श्रथाय ।

0
22

ओ३म् उदुत्तमं वरुण
पाशमस्मदवाधमं वि मध्यमं श्रथाय ।
अथा दित्य व्रते वयं
तवानागसो अदितये स्याम ।।
सामवेद 589 ।।

व्रत पालन की दृढ़ता लायें ।
बन्ध हमारे खुलते जायें ।।
ज्ञान इन्द्रियों के अभिनन्दन ।
कीर्ति कामना उत्तम बन्धन ।
संकल्प साधना के द्वारा,
इनसे हम ऊपर उठ जायें ।।


हृदय भावना के अवगुंठन ।
देह धारणा मध्यम बन्धन ।
सौन्दर्य स्वाद की सीमायें,
ये सभी शिथिल होती जायें ।।


काम वासना अति अनाचार ।
यह घृणित अधम बन्धन अपार ।
दुरित ग्रन्थियाँ हीन हमारी,
सभी नाथ ये खुलती जायें ।।