निशुल्क ध्यान प्रशिक्षण सेवा का आयोजन : ज्वालापुर, हरिद्वार

0
31

महात्मा नारायण स्वामी ध्यान केन्द्र

जप एवं ध्यान शिविर – विस्तृत कार्यक्रम

सीखें और अनुभव करें

  • वैदिक ध्यान विधि और उसकी सार्थकता
  • वैदिक जप विधि और उसके लाभ
  • श्वास-प्रश्वास और उच्चारण का एकीकरण
  • व्याप्य-व्यापक संबध का अभ्यास / प्रभाव
  • संकल्प उर्जा का अनुभव
  • प्राण साधना का अभ्यास एंव उसकी शक्ति
  • निराकार भक्ति का अनुभव
  • वैदिक भजनों द्वारा ईश्वरीय आनन्द

शिविर में भाग लेने हेतु – रजिस्ट्रेशन फीस 100/- देकर स्थान सुरक्षित करे

Paytm 9873029000


प्रथम दिवस – 14 अप्रैल 2026 (शुभारंभ)

🕔 सांय सत्र (5:00 – 6:30 बजे) तक

  • पंजीकरण एवं पहचान-पत्र वितरण
  • ईश्वर अनुभूति हेतु प्रेरणादायक भजन एवं उसका प्रभाव
  • उपासना में संकल्प लेने की विधि एवं अभ्यास
  • संकल्पों का अंतःकरण पर प्रभाव
  • सूक्ष्म योगिक क्रियाएँ – विधि एवं अभ्यास

द्वितीय दिवस – 15 अप्रैल 2026

🕕 प्रातः सत्र (5:30 – 6:30 बजे) तक

  • श्वास-प्रश्वास के साथ मंत्र समन्वय एवं उसका मन पर प्रभाव
  • मन को संयमित रखने की विधि
  • ईश्वर के साथ व्याप्य-व्यापक संबंध को दृढ़ करने का अभ्यास
  • ओ३म् जप की विभिन्न विधियों का अभ्यास

🕠 सांय सत्र (5:30 – 6:30 बजे) तक

  • श्वसन क्रियाएँ एवं प्राणायाम की तैयारी
  • हठयोग की श्वसन क्रियाएँ (उपासना सहित)
  • योगदर्शन के चार प्रकार के प्राणायाम (उपासना सहित)
  • खड़े होकर किए जाने वाले आसनों के साथ उपासना

तृतीय दिवस – 16 अप्रैल 2026

🕕 प्रातः सत्र (5:30 – 6:30 बजे) तक

  • गायत्री मंत्र का आध्यात्मिक महत्व
  • गायत्री मंत्र जप की विधियाँ एवं अभ्यास

🕠 सांय सत्र (5:30 – 6:30 बजे) तक

  • सरल वैदिक मंत्रों द्वारा ध्यान
  • बैठकर किए जाने वाले आसनों के साथ उपासना

चतुर्थ दिवस – 17 अप्रैल 2026

🕕 प्रातः सत्र (5:30 – 6:30 बजे) तक

  • वैदिक संध्या का महत्व
  • प्राण साधना के साथ वैदिक संध्या एवं ध्यान अभ्यास
  • भक्तिपूर्ण वैदिक भजन एवं ईश्वर भक्ति का अंतःकरण पर प्रभाव

पंचम दिवस – 18 अप्रैल 2026

🕕 प्रातः सत्र (5:30 – 6:30 बजे) तक

  • वैदिक संध्या मंत्रों के भावार्थ द्वारा ध्यान
  • परम ध्यान विधि का अभ्यास

साधना समापन सत्र एंव विदाई समारोह

  • 1) ध्यान प्रशिक्षण शिविर में सीखी गई जप और ध्यान विधियों का निःस्वार्थ भाव से प्रचार-प्रसार करने हेतु संकल्प
  • 2) ईश्वर धन्यवाद
  • 3) प्रतिभागियों को वैदिक साधना प्रमाण पत्र का वितरण एवं आध्यात्मिक शिविर में रूचि लेने के लिये उनका धन्यबाद।

विशेष आग्रह

  • 1) कृपया सत्र प्रारंम्भ होने से 10 मिनट पहले अपना आसन ग्रहण कर लें।
  • 2) ध्यान केन्द्र में ध्यान साधना के अनुकूल वस्त्रों में ही पधारें।
  • 3) ध्यान केन्द्र में अपने मोबाईल फोन को साईलेंट मोड पर रखें।
  • 3) शिविर काल में हल्का और सात्विक भोजन सीमित मात्रा में लेना उचित हैं।
  • 4) ध्यान कक्ष की गरिमा को बनाएं रखें। ध्यान कक्ष में आपस में किसी भी प्रकार की बात चीत न करें।
  • 5) प्रतिदिन प्रशिक्षण कक्षा समाप्त होने के बाद ही “शंका समाधान” में आपके किसी प्रश्न / शंका (यदि कोई है) उस पर चर्चा की जाएगी।

मदन अनेजा (योग शिक्षक)

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶