राष्ट्रीय वीरांगना प्रशिक्षण शिविर: बागपत

0
53

स्वाभिमान का प्रतीक: आर्य समाज के 150 वर्षों पर राष्ट्रीय वीरांगना प्रशिक्षण शिविर
स्थान: जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी-बागपत (उ.प्र.)
दिनांक: 7 जून से 15 जून 2025 तक

ओ३म्
“मैं (नारी) राष्ट्र की पताका, राष्ट्र का मस्तक और तेजस्विनी हूं।”

सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल (पंजीकृत) के तत्वावधान में आर्य समाज की 150वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर “राष्ट्रीय वीरांगना प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन 7 जून से 15 जून 2025 तक पलड़ी, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) में किया जा रहा है। यह शिविर आत्मबल, स्वाभिमान और राष्ट्र सेवा की भावना से ओत-प्रोत कन्याओं को एक नई दिशा देगा।

यह शिविर आर्य समाज की उस क्रांतिकारी परंपरा का भाग है जिसने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” को केवल नारा नहीं, बल्कि शस्त्र और शास्त्र के माध्यम से जीवन का उद्देश्य बनाया। आर्य वीरांगना दल गत 25 वर्षों से देशभर की बालिकाओं को शारीरिक, आत्मिक व नैतिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और समाज के प्रति उत्तरदायी बना रहा है।

शिविर की प्रमुख विशेषताएँ

  • शारीरिक प्रशिक्षण: शूटिंग, धनुर्विद्या, मार्शल आर्ट्स
  • बौद्धिक विकास: आर्य समाज के ख्यातिप्राप्त विद्वानों द्वारा वैदिक सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण पर विशेष व्याख्यान
  • नैतिक शिक्षाएँ: वैदिक संस्कार, आत्मरक्षा, ब्रह्मचर्य और सेवा भावना का पोषण
  • गणवेश: दो जोड़ी सफेद सलवार-कमीज़, केसरिया दुपट्टा, सफेद पी.टी. शूज़ व मोजे

शिविर विवरण

  • उद्घाटन समारोह: शनिवार, 7 जून 2025, सायं 5:00 से 7:00 बजे तक
  • समापन समारोह: रविवार, 15 जून 2025, प्रातः 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक
  • प्रवेश समय: 7 जून को दोपहर 12:00 बजे तक शिविर स्थल पर पहुँचना अनिवार्य
  • आयु सीमा: न्यूनतम 14 वर्ष
  • शुल्क: ₹400 प्रति शिविरार्थी (पाठ्य पुस्तकें शिविर में दी जाएँगी)
  • पंजीकरण अंतिम तिथि: 3 जून 2025

महत्वपूर्ण निर्देश

  • मोबाइल, कीमती वस्तुएँ और अधिक नकद पैसा साथ न लाएं
  • साथ लाने योग्य सामग्री: टॉर्च, लाठी, मग, साबुन, कपड़े आदि

शिविर टीम

  • प्रधान संचालिका: साध्वी डॉ. उत्तमायति (9672286863)
  • सह-संचालिका: रेनू त्यागी (9266404700)
  • संचालिका: मृदुला चौहान (9810702760)
  • कोषाध्यक्ष: नीरज कुमारी आर्या (8920208536)
  • व्यायाम शिक्षिका: सृष्टि आर्या
  • मंत्री: आरती खुराना (9910234595)
  • शिक्षक: सचिन आर्य
  • आशीर्वाद: मा० समर सिंह
  • शिविराध्यक्ष: सुशील राणा (आर्य प्रतिनिधि सभा)
  • संयोजक: चौधरी शिवकुमार (जनता इंटर कॉलेज पलड़ी)
  • प्रधानाचार्य एवं व्यवस्थापक: शुभम सिंह
  • यज्ञ व्यवस्था: मास्टर शक्ति सिंह

निवेदन
देशभर के आर्य समाज, गुरुकुल, जिला समितियाँ एवं शाखाओं से निवेदन है कि वे अधिक से अधिक वीरांगनाओं को इस शिविर हेतु प्रोत्साहित करें।

स्वाभिमान, स्वावलंबन और संस्कार से सजी इस वैदिक यात्रा में आपका स्वागत है।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶