केंद्रीय आर्य युवक परिषद का राष्ट्रीय शिविर : नोएडा (उत्तर प्रदेश)

0
25

विशाल आर्य युवक चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण शिविर – 2025

स्थान: ऐमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सैक्टर-44, नोएडा
आयोजक: केन्द्रीय आर्य युवक-युवती परिषद्
अवधि: शनिवार 31 मई से रविवार 8 जून 2025 तक


उद्घाटन समारोह

शनिवार, 31 मई 2025
समय: शाम 5:00 से 7:00 बजे तक

भव्य समापन समारोह

रविवार, 8 जून 2025
समय: प्रातः 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक


आयोजन का उद्देश्य

राष्ट्रीय भावना, अनुशासित जीवन, नैतिक शिक्षा, मातृ-पितृ भक्ति, ईश्वर भक्ति और देश भक्ति से ओतप्रोत एक ऐसी युवा पीढ़ी तैयार करना जो महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की वैदिक विचारधारा को आत्मसात कर सके। इस शिविर का लक्ष्य है शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक रूप से सशक्त युवा तैयार करना।


शिविर की गतिविधियाँ

  • योगासन, प्राणायाम, ध्यान
  • दण्ड-बैठक, लाठी चलाना
  • आत्मरक्षा प्रशिक्षण: जूडो, कराटे, बॉक्सिंग
  • सन्ध्या-यज्ञ का अभ्यास
  • भाषण कला, नेतृत्व विकास, आत्मविश्वास सत्र
  • वैदिक सिद्धांतों एवं आर्य संस्कृति पर वैदिक विद्वानों द्वारा व्याख्यान

प्रवेश हेतु आवश्यक निर्देश

  1. इच्छुक नवयुवक ₹250/- शुल्क के साथ 25 मई तक आवेदन करें।
  2. शिविरार्थियों को 31 मई को दोपहर 1 बजे तक शिविर स्थल पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
  3. वेशभूषा एवं सामग्री:
    • सफेद टी-शर्ट, सैंडो, निक्कर, जुराब, जूते
    • लाठी, टॉर्च, सन्ध्या-यज्ञ की पुस्तक, कॉपी, पेन
    • थाली, कटोरी, गिलास, मग
    • ऋतु अनुसार विस्तर व कपड़े
  4. आयु सीमा: 12 से 18 वर्ष
  5. प्रातः 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक शिविर नियमों का पालन आवश्यक
  6. परिषद द्वारा भोजन व आवास पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

बौद्धिक प्रशिक्षण

डॉ. जयेन्द्र आचार्य, रविदेव गुप्ता, यशपाल शास्त्री, विमलेश बंसल, ऋचा गुप्ता, श्रुति सेतिया व अन्य विद्वानों द्वारा।

शिक्षकगण

विजेन्द्र आर्य, प्रदीप आर्य, जय आर्य, नसीब सिंह, रोहित कुमार, अखिल कौशिक आदि।

प्रबन्धकगण

प्रिंसिपल रेणू सिंह, अनिल चौहान, यज्ञवीर चौहान, कै. अशोक गुलाटी, त्रिलोक आर्य, विवेक अग्निहोत्री आदि।


दानी महानुभावों से निवेदन

इस 9 दिवसीय शिविर के सफल संचालन हेतु तीन समय के भोजन व अन्य व्यवस्थाओं पर बड़ा खर्च आता है, जिसमें आप सभी महानुभावों का सहयोग अपेक्षित है।

आप अपना सहयोग राशी/सामग्री निम्न रूपों में भेज सकते हैं:

  • आटा, दाल, चावल, घी, रिफाइंड, मसाले, सब्ज़ी, पाउडर दूध
  • या सहयोग राशि चेक/ड्राफ्ट द्वारा:
    “केन्द्रीय आर्य युवक परिषद्, दिल्ली” के नाम से।

स्वागत समिति एवं अन्य सहयोगी

जितेन्द्र डावर, कपिल कुमार राय, राजकुमार भाटिया, पुनीत कोहली, डॉ. आर.के. आर्य, संजीव सिक्का, डॉ. गंगा शरण आर्य, अशोक जेठी, रमेश छाबड़ा, ज्योति ओबेरॉय, विरेन्द्र आहुजा, के.एल. वर्मा, आदर्श आहुजा, डॉ. रचना चावला, स्वदेश शर्मा, आदि सैकड़ों गणमान्य व्यक्तित्व इस आयोजन को सहयोग दे रहे हैं।


निवेदक

अनिल आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
प्रवीन आर्य / सुरेश आर्य (राष्ट्रीय मंत्री)
धर्मपाल आर्य (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष)
सौरभ गुप्ता (राष्ट्रीय संगठन मंत्री)
आनन्द चौहान (शिविर संरक्षक)
अरुण आर्य (शिविर प्रबन्धक)


सम्पर्क व जानकारी हेतु

कार्यालय – आर्य समाज, कबीर बस्ती, दिल्ली – 110007
फ़ोन: 9810117464, 9013137070, 9818530543, 9971467978

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶