श्रीमद्दयानन्द कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा में आयोजित नारी शक्ति जागरण शिविर संपन्न

0
12

श्रीमद्दयानन्द कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा एवं केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली, के संयुक्त तत्वावधान में 01-06-2025 से 08-06-2025 तक आयोजित
नारी शक्ति जागरण शिविर में कुछ दिन स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक जी निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय रोजड़ गुजरात के वैदिक प्रवचन एवं आध्यात्मिक शंका समाधान के कार्यक्रम संपन्न हुए।

शिविर में गुरुकुल की कन्याओं के अतिरिक्त बाहर से आई स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली कन्याओं ने भी भाग लिया और कुछ कुछ उनके माता-पिता भी शिविर में उपस्थित रहे।
स्वामी विवेकानन्द जी ने शिविरार्थियों को अपनी दिनचर्या उत्तम बनाने की प्रेरणा दी। जैसे कि रात को जल्दी सोना, सुबह जल्दी उठना व्यायाम करना ईश्वर का ध्यान करना अपने घर में यज्ञ हवन करना बच्चों को अच्छे संस्कार देना उन्हें बचपन से ही वैदिक धर्मी बनाना 3/4/5 वर्ष की उम्र से ही उन्हें यज्ञ संध्या आदि उत्तम कर्म करना सिखाना, अच्छी भाषा बोलने उठने बैठने लेने देने आदि के व्यवहार सिखाना, व्यवहार में सच्चाई और ईमानदारी से जीवन जीना इत्यादि कार्य स्वयं करने तथा बच्चों को सिखाने की प्रेरणा दी।

शिविर के अंत में शिविरार्थियों ने हाथ उठाकर अपने जीवन की उन्नति तथा देश धर्म की रक्षा करने के लिए दोषों को छोड़ने तथा गुणों को धारण करने के संकल्प भी लिये।
शिविर के समापन के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री स्वामी चिदानंद मुनि जी तथा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के महामंत्री श्री आचार्य बालकृष्ण जी एवं गुरुकुल परिवार ने मिलकर स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक जी को “सारस्वत अतिथि सम्मान” के मेडल से सम्मानित किया। वहां के दृश्य देखें।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶