मेरे देश की बहनो ! तुमको देख रही दुनियाँ सारी

0
16

मेरे देश की बहनो ! तुमको देख रही दुनियाँ सारी

मेरे देश की बहनो ! तुमको
देख रही दुनियाँ सारी
तुम
पे बड़ी जिम्मेदारी…… ।।

हर घर को तुम स्वर्ग बनाना,
हर आंगन को फुलवारी तुम
पे बड़ी जिम्मेदारी…… ।।

तुम उस देश में जन्मी हो,
जिस देश में जन्मी थी सीता
तुम उस देश की कन्या हो,
जिस देश में गूंज रही गीता।
कभी भूल कर भी न लगाना,
जीवन में तुम चिनगारी…।। तुम पे..

ये न भूलना जहां-जहां पर
फूल वहां पर कांटे भी
जहां-जहां पर आते हैं
तूफान वहां सन्नाटे भी।
तुम इस जग में हँस-हँस जीना,
कभी न करना मन भारी।।. तुम पे..

देखो कभी भटक ना जाना झूठे
हास-विलासों में करना ऐसे काम
तुम्हारा नाम रहे इतिहासों में।
वेदों का उपदेश तुम्हारे लिये
रहेगा हितकारी ।। … तुम पे…

देशभक्त और धर्मभक्त ये
ईश-भक्त परिवार रहे धन
और धान्य बल आदिक से,
भरे सभी भंडार रहें बच्चे
बनें धर्म शिक्षा से,
धर्मवीर और व्रतधारी।।… तुम पे…