आर्य समाज सुरजनवास (महेन्द्रगढ़) के तत्वाधान में आयोजित
शहीदी महोत्सव एवं वैदिक प्रचार कार्यक्रम
दिनांक 30 व 31 अगस्त 2025 (शनिवार व रविवार)
मान्यवर, सादर नमस्ते ! आप सभी के सानिध्य एवं अपूर्व सहयोग से आर्य समाज सुरजनवास (रजि) शहीदी महोत्सव एवं वैदिक उपदेश कार्यक्रम का आयोजन उत्साह पूर्वक आयोजित कर रहा है। जिसमें उच्च कोटि के विद्वान, महान् विचारक, वैदिक विद्वान, भजनोपदेशक, समाज – सुधारक एवं आदर्श शिक्षक, आचार्य, ब्रह्मचारी, संन्यासी एवं वानप्रस्थी पधार रहे हैं। अपनी-अपनी प्रस्तुति में ईश्वर जीव प्रकृति, वैदिक संस्कृति एवं सभ्यता, राष्ट्र गौरव, चरित्र निर्माण, महिला-शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल व पर्यावरण संरक्षण के विषय एवं राष्ट्र के शहीदों पर विशेष नमन कार्यक्रम में शहीद उमराव सिंह (वीरचक्र), शहीद कमल सिंह, शहीद निरीक्षक मुखत्यार सिंह की शहादत पर विशेष प्रकाश डालते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन करेंगे। अतः इस अवसर पर आपके आगमन एवं गरिमामयी उपस्थिति हेतु सादर
आमन्त्रित विद्वान/विदुषी व भजनोपदेशक
अद्धेय आचार्य डॉ० प्रद्युम्न महाराज आर्ष गुरूकुल खानपुर, श्रद्धेय स्वामी समर्पणानन्द महाराज दड़ौली आश्रम, जिला- रेवाड़ी, महाशय सहदेव बेधड़क, उत्तर प्रदेश (बिजनौर)। महाशय नन्दराम, वैद्य रेड़ियो सिंगर गोद बलाहा। आचार्या बहन प्रियंका आर्या राजस्थान, महाश्य विजयपाल आर्य जट गांव, राज०। जिला वेदप्रचार मण्डल महेन्द्रगढ़ के प्रधान डॉ० प्रेमराज यादव। सतीश आर्य मण्डलपति आर्य वीर दल रसूलपुर, जिला- महेन्द्रगढ़। महिला आर्य समाज अध्यक्षा बहन सैलजा यादव।
दैनिक कार्यक्रम
दिनांक 30 व 31 अगस्त 2025
प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक यज्ञ/प्रवचन
प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक भजनोपदेश
दोहपर 12 से सायं 2 बजे तक भोजन एवं विश्राम
सायं 2 बजे से 6 बजे तक भजनोपदेश व प्रवचन
रात्रि 8 बजे से रात 12 बजे तक भजनोपदेश
निवेदकः- आर्य समाज, सुरजनवास व ग्राम पंचायत सुरजनवास व समस्त ग्रामवासी, सुरजनवास
स्थान :- प्राचीन मंदिर प्रांगण सुरजनवास (महेन्द्रगढ़)
नोटः- आगन्तुक महानुभावों हेतु भोजन व आवास की सुव्यवस्था रहेगी।
चलभाष नं. 9416746869,9813196228 9968249659,7015428781
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










