मैं तो सत्संग में जाऊँ सजनवा
मैं तो सत्संग में जाऊँ सजनवा,
संग में तुम भी चलो
मैल मन का मिटाऊँ सजनवा,
संग में तुम भी चलो
प्रीति पूर्वक हवन रचायें,
प्रदूषण को दूर भगायें
वेद मंत्रों को गाऊँ सजनवा,
संग में तुम भी चलो
मैं तो……….
भक्ति भाव के जन सुनेंगे,
विद्वानों के वचन सुनेंगे
सफल जीवन बनाऊँ सजनवा,
संग में तुम भी चलो
मैं तो………
परमेश्वर का ध्यान करेंगे,
मानवता का ज्ञान करेंगे
धर्म धन को कमाऊँ सजनवा,
संग में तुम भी चलो
मैं तो………
अभयराम बहे सुख की धारा,
बने आर्य परिवार हमारा
भूत भय का भगाऊँ सजनवा,
संग में तुम भी चलो
मैं तो……..










