महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती एवं आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन

0
173

आर्य समाज की महान परंपरा और वेदों के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती और आर्य समाज की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य यर्जुवेद परायण महायज्ञ एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन महर्षि दयानन्द गुरुकुल उग्गरपुर के तत्वावधान में होगा, जिसमें सभी आर्यजन, श्रद्धालु, विद्वान एवं संस्कार प्रेमी नागरिक आमंत्रित हैं।

स्थान: महर्षि दयानन्द गुरुकुल, उग्गरपुर, पठेड़, चिलकाना, सहारनपुर
तिथि: 12 फरवरी से 16 फरवरी 2025

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ

वेद यज्ञ एवं अग्निहोत्र

  • प्रातः 7:00 से 9:00 बजे – यज्ञ अनुष्ठान
  • सायं 5:00 से 7:00 बजे – संध्या अग्निहोत्र
  • रात्रि 7:30 से 9:00 बजे – बौद्धिक कक्षा

आर्य समाज की आध्यात्मिक परंपरा में अग्निहोत्र का विशेष महत्व है। यह न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि मन, वचन और कर्म को भी शुद्ध करने में सहायक होता है।

विद्वानों एवं भजनोपदेशकों का प्रवचन

इस महायज्ञ में देश के ख्यातिप्राप्त विद्वान और भजनोपदेशक अपने प्रवचनों एवं भजनों के माध्यम से धर्म और संस्कृति की गूढ़ व्याख्या करेंगे। आमंत्रित विद्वानों में प्रमुख नाम हैं:

  • आचार्य श्री नरेन्द्र अग्निहोत्री जी (आगरा)
  • श्री जयपाल आर्य जी (कुरुक्षेत्र)
  • श्री हरि सिंह ‘हरि’ (गुरुकुल उग्गरपुर)

इसके अलावा, विद्वत मण्डल में विशेष रूप से स्वामी कृष्णानन्द जी (सहारनपुर) एवं सन्यासी सुतीक्ष जी महाराज (विद्रोही शिक्षक, सहारनपुर) उपस्थित रहेंगे।

16 फरवरी 2025: विशेष समापन कार्यक्रम

  • प्रातः 8:00 बजे से 1:00 बजे तक – विद्वानों के प्रवचन, भजन एवं बौद्धिक संगोष्ठी
  • दोपहर 1:30 बजे – पूर्णाहुति
  • गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस उत्सव का विशेष आकर्षण गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें प्राचीन भारतीय शारीरिक शिक्षा की झलक मिलेगी।

विशेष आमंत्रण

समस्त आर्यजन, धार्मिक श्रद्धालु, संस्कृति प्रेमी, इष्ट-मित्र एवं परिवार सहित इस आयोजन में पधारें और इसे भव्यता प्रदान करें।

निवेदक:
श्री सोमप्रकाश आर्य एवं समस्त गुरुकुल परिवार

सम्पर्क सूत्र:
📞 9536569857, 8433010296, 9719907740, 9761780465

विशेष सूचना:
गुरुकुल में कक्षा 3 से 11 तक के लिए प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संपर्क करें।

” कृण्वन्तो विश्वमार्यम्”

(आओ, पूरे विश्व को आर्य बनाएं !)