महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200वीं जयंती महोत्सव 2025 आर्य समाज:नागपुर

0
127

🕯️ महर्षि दयानन्द जयंती महोत्सव 1824-2024🕯️

🌿 ॥ वैदिक प्रवचन एवं भजन संध्या ॥ 🌿

📅 दिनांक: 23/02/2025 से 26/02/2025

🔖 卐 सादर आमंत्रण 卐

🔹 मान्यवर,

सदियों से भटकी हुई मानव जाति को जागृत करने वाले, पराधीन भारत माता को स्वतंत्रता की राह दिखाने वाले वीर बलिदानियों के प्रेरणास्रोत, सच्चे देशभक्त, वेदोद्धारक, नारी शिक्षा के प्रवर्तक, अछूतोद्धारक, युगद्रष्टा, योगिराज, राष्ट्र पितामह महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का जन्म फाल्गुन कृष्ण पक्ष दशमी तिथि, सन् 1824 को टंकारा (गुजरात) में हुआ।

🌞 जिन्होंने “वेदों की ओर लौटो” का उद्घोष कर संपूर्ण मानव जाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया, उनके जन्म एवं बोध दिवस के पावन अवसर पर वैदिक भजन एवं प्रवचन का आयोजन किया गया है। आप सपरिवार पधारकर ऋषि दयानन्द के बताए वेदमार्ग पर चलकर आत्मकल्याण करें।


🔰 आर्यजगत के आमंत्रित सुप्रसिद्ध विद्वान 🔰

📖 वैदिक विद्वान
🪔 आचार्य सानन्द जी (पानीपत, हरियाणा)
📜 दर्शनाचार्य स्नातक महर्षि आर्ष गुरुकुल, ऋषि उद्यान, अजमेर

🎶 भजनोपदेशक (देश-विदेश में प्रसिद्ध)
🎤 पं. अजय आर्य, संगीत प्रभाकर (मेरठ)

🔥 यज्ञाचार्य
🪔 पं. शिवकुमार जी आर्य (नागपुर)


📜 कार्यक्रम विवरण 📜

📆 23, 24, 25 फरवरी 2025
🕔 सायं 5:00 बजे से 8:00 बजे तक

📆 26 फरवरी 2025 (शुक्रवार)
🌄 प्रातः 9:00 बजे से 1:00 बजे तक
🍽️ कार्यक्रम के पश्चात भोजन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

📍 स्थान:
🏛️ आर्य समाज दयानन्द भवन, मंगलवारी बाजार, सदर, नागपुर

📜 टीप:
यदि आप यजमान बनकर यज्ञ में भाग लेना चाहते हैं, तो आर्य समाज दयानन्द भवन, सदर, नागपुर के पदाधिकारियों से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।


🏵️ अतिरिक्त कार्यक्रम 🏵️

📆 प्रतिदिन (23-26 फरवरी 2025) प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक
📍 आर्य समाज, जरीपटका, नागपुर
🪔 यज्ञ, भजन एवं प्रवचन


📞 संपर्क सूत्र


🙏 “ऋषि मार्ग पर चलें, वैदिक ज्ञान अपनाएँ!” 🙏