महर्षि दयानंद सरस्वती बोधोत्सव इंदौर
आदरणीय महोदय/महोदया,
बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निवेदन किया जा रहा है कि शनिवार, दिनांक 09 मार्च 2024 एवं रविवार, 10 मार्च 2024 को आर्य समाज महर्षि दयानंदगंज, इन्दौर द्वारा इन्दौर नगर के समस्त आर्य समाजों के संयुक्त तत्वावधान में ऋषि बोधोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप सपरिवार एवं ईष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित है।
महर्षि दयानंद सरस्वती सनातन धर्म एवं संस्कृति के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने हमारे मूलग्रंथ वेदों का प्रचार प्रसार कर अन्ध विश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर किया। उन्होंने सत्यार्थ प्रकाश, गौ करुणा निधि, ऋग्वेदादिक भाष्य भूमिका, संस्कार विधि, जैसे अनेक ग्रंथों की रचना की एवं हिन्दू समाज को पाखण्ड कुरीतियों, दुर्गुणों, दुर्व्यसनों से मुक्त कराए जाने हेतु जीवन पर्यन्त घोर संघर्ष किया।
महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वारा ही वर्ष 1875 में मुम्बई महानगर में प्रथम आर्य समाज की स्थापना की गई। वर्तमान में आर्य समाज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था होकर सम्पूर्ण विश्व में सनातन धर्म एवं संस्कृति की पताका लहरा रही है।
भारत के अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिनमें शहीद भगतसिंह, पं. चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, लाला लाजपतराय, पं.रामप्रसाद बिस्मिल, रविन्द्रनाथ टैगोर, लोकमान्य तिलक, बाबा साहेब अम्बेडकर इत्यादि प्रमुख है, सभी महर्षि दयानंद सरस्वती के अनुयायी रहे है।
बोधोत्सव कार्यक्रम
दि. 9 मार्च 2024, शनिवार
व्याख्यान- सायं 6:00 से 8:00 बजे आचार्य योगेशजी भारद्वाज
स्थान : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, सभागृह, खंडवा रोड़, इन्दौर।
दि. 10 मार्च 2024, रविवार
देवयज्ञ – प्रातः 8:30 से 9:30 बजे (आचार्य विश्वामित्रार्य)
भजन -प्रातः 9:30 से 10:00 बजे (कमलेश कानोड़िया)
अतिथि स्वास्वागत- प्रातः 10:00 से 10:15 बजे (हरीशजी शर्मा व अन्य)
विशिष्ट अतिथि – प्रातः 10:15 से 10:30 बजे (श्री अतुल जी वर्मा (मंत्री, म. भा. आ. प्र. सभा)
प्रवचन मुख्य वक्ता – प्रातः 10:30 से 11:15 बजे (आचार्य योगेशजी भारद्वाज कुलपति आर्ष विद्याकुलम् मुजफ्फर नगर (उ.प्र.))
अध्यक्षीय उद्बोधन – प्रातः 11:15 से 11:45 बजे (श्री प्रकाशजी आर्य प्रधान मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा)
आभार एवं शांति पाठ प्रातः 11:45 से 12:00 बजे
भोजन प्रसादीदोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
स्थान : आर्य समाज महर्षि दयानंदगंज, 18, गंजी कंपाउंड, नगर निगम के पास, इन्दौर
-: भवदीय:-
आर्य समाज महर्षि दयानंदगंज, इन्दौर
मंत्री रूपनारायण मालवीया99938 29106
कोषाध्यक्ष पीयूष शुक्ला 94258 63863
प्रधान हरिश शर्मा94250 66749
इंदौर नगर के समस्त आर्य समाज
* आर्य समाज, मल्हारगंज
+ आर्य समाज, संयोगितागंज
* श्रद्धानंद बाल आश्रम (कोठारी मार्केट)
* आर्य समाज, संचार नगर
* आर्य समाज, मुसाखेड़ी
+ आर्य समाज, सिंधी कॉलोनी
* आर्य समाज सिंधी कॉलोनी











