कुकर्म करवाये हैं देखो इस पैसे ने जिसने
कुकर्म करवाये हैं
देखो इस पैसे ने। जिसने
पैसा जोड़ा कोई न बाकी छोड़ा।
सब गर्द मिलाये हैं देखो इस पैसे ने।।१।۱۱
इतिहास पढ़ो भाई,
सब रहे हैं बतलाई।
बड़े बली डिगाये हैं
देखों इस पैसे ने।।२।।
पैसे कारण रावण,
लगा था कुबध उठावण।
राक्षसः कहलाये हैं देखो
इस पैसे ने।।३।।
पैसे ने किये गारत,
करवाया महाभारत।
बड़े खून बहाये हैं
देखो इस पैसे ने।।४।।
यह पैसे की शक्ति,
छुड़वाई ईश्वर की भक्ति।
पत्थर पुजवाये हैं
देखो इस पैसे ने।।५।।
गजनी से गजनवी आ.
किया भारत देश तबाह ।
मन्दिर तुड़वाये है देखो
इस पैसे ने।।६।।
यह पैसे की हलचल,
गंगा का पवित्र जल।
वहां हाड़ बहाये हैं
देखो इस पैसे ने।।७।।
थे जगत्-शुद्ध ब्राह्मण,
पहने चुन्दड़ी दामण।
बना नार नचाये हैं देखो
इस पैसे ने।।८ ll
पैसे की इज्जत बढ़ती,
देखो लड़के लड़की।
चौड़े बिकवाये हैं देखो
इस पैसे ने।।६।।
आज यूरोप में बसा,
गुल खिल रहा कैसा।
एटमबम्ब बनवाये हैं
देखो इस पैसे ने।।१०।
पैसे कारण भजनी,
गा रहे सांग की रागनी।
धर्म कर्म छुटवाये हैं
देखो इस पैसे ने।।११।।
पैसे की जालसाजी,
हो रहे झगड़ेबाजी।
जूते बजवाये हैं देखों इस पैसे ने।।१२।।
यह लोभ पाप की जड़,
बच ‘नित्यानन्द’ धनखड़ ।
विद्वान गिराये हैं देखो
इस पैसे ने।।१३।।










