क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन : रोजड़ (गुजरात)

0
29

क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर – 2026

📅 29 मार्च से 5 अप्रैल 2026
📍 वानप्रस्थ साधक आश्रम, आर्यवन, रोजड़ (गुजरात)


शिविर निर्देशक

स्वामी सत्यपति जी

प्रशिक्षक मंडल

  1. स्वामी विष्वङ् जी परिव्राजक
  2. मुनि सत्यजित् जी (अध्यक्षता)
  3. स्वामी सत्येंद्र जी परिव्राजक
  4. आचार्य कर्मवीर जी

शिविर का उद्देश्य

वानप्रस्थ साधक आश्रम, आर्यवन, रोजड़ में 29 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक 8 दिन के क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मुनि सत्यजित् जी की अध्यक्षता में किया जा रहा है। इस में आपका स्वागत है तथा आपके कल्याण की कामना करते हैं। शिविर में क्रियात्मक योग साधना सिखाने के साथ-साथ योग दर्शन के सूत्रों का अध्यापन, यम-नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि, विवेक-वैराग्य अभ्यास, जप-विधि, ईश्वर-समर्पण, स्व-स्वामी संबंध तथा ममत्व को हटाने जैसे अनेक सूक्ष्म आध्यात्मिक विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिविर की दिनचर्या प्रातः 4 से रात्रि 9:30 बजे तक रहेगी।

दैनिक दिनचर्या: प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक।


आवश्यक सूचनाएँ एवं नियमावली

१) मंत्रपाठ, श्लोकगायन व कक्षाओं के आवश्यक उच्चारण को छोड़ करके शिविरार्थियों को दिनभर मौन का पालन करना होगा।

२) १२ से अधिक वर्ष तक आयु वाले स्त्री पुरुष भाग ले सकते हैं।

३) शिविरार्थी अपने साथ नित्योपयोगी वस्तुएं, औषधि, करदीपक (टॉर्च), पेन, नोटबुक, ओढने बिछाने की चादर आदि लावें। शिविर में प्रयोग हेतु सादे वस्त्र (सफेद अथवा पीले) लावें। छोटे बच्चे, कीमती सामान, रेडियो, खाद्य सामग्री आदि अपने साथ न लावें। यदि कोई कीमती सामान, खाद्य सामग्री आदि साथ में हो तो शिविर से पूर्व कार्यालय में जमा कर देवें।

४) शिविरार्थियों को शिविर काल में चलभाष (मोबाईल) करने की अनुमति नहीं रहती है, चलभाष कार्यालय में जमा करवाना होता है। किसी को बहुत आवश्यक होगा तो स्वीकृति लेकर कार्यालय से फोन कर सकेंगे।

५) रोगी (विशेषतः खांसी-जुकाम, जोडों के दर्द, उदरवायु की अधिकता वाले), अशक्त, वृध्द, धूम्रपान आदि व्यसनों वाले व्यक्ति कृपया शिविर में भाग लेने के लिए आवेदन न करें।

६) दूर से आने वाले शिविरार्थी अपना वापसी का यात्रा आरक्षण पूर्व ही करा लेवें।

७) आवास व्यवस्था की कमी आदि अनेक कारणों से शिविरार्थी सीमित संख्या में लिए जाते हैं तथा प्रथम आवेदकों को प्राथमिकता दी जाती है। पुरुष और महिलाओं की पृथक् एवं सामूहिक आवास व्यवस्था रहती है।

८) शिविर शुल्क प्रति व्यक्ति २५०० /- रुपये है, जिसे आवेदन के साथ पहले ही जमा करना होता है। स्थानाभाव, अयोग्यता अथवा अन्य किसी कारण से प्रवेश न देने की स्थिति में शिविर शुल्क २५०० रुपये लौटा दिया जाता है। स्वीकृति प्राप्त शिविरार्थियों के न आने पर शुल्क लौटाया नहीं जाता है।

९) बिना स्वीकृति के शिविर में आ जाने वालों को स्थान होने पर ही स्वीकृति दी जाती है, साथ ही उन्हें शिविर शुल्क २४००₹ के स्थान पर ३०००१ देना होता है।

१०) जो शिविरार्थी आर्थिक कठिनाई के कारण शुल्क देने में असमर्थ होंगे उनके आवेदन करने पर योग्य जानकर शुल्क में आंशिक या पूर्ण छूट दी जा सकती है।

११) पंजीकरण २५ मार्च २०२६ तक करवा लेवें। पंजीकरण की स्वीकृति होने पर आपको भेजा जाने वाला शिविर प्रवेश पत्रक साथ में अवश्य लायें।

१२) शिविरार्थी 29 मार्च को प्रातः ९ बजे से सायंकाल ४ बजे के बीच शिविर स्थल पर पहुँच जावें। कृपया इससे पूर्व व पश्चात् न पहुँचें, ऐसा करने से व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होती है। शिविर में अन्तिम दिन २ बजे तक उपस्थित रहना होता है।

१३) शिविरकाल में शिविर स्थल से बाहर जाकर जिन्हें आर्यवन को देखना हो या अन्यों से मिलना, चर्चा, परामर्श आदि करने हों वे प्रथम दिन सायं ४ बजे से पहले-पहले या अंतिम दिन १ बजे के बाद कर सकते हैं। यदि आपको अपने घर पर अथवा परिजनों को रोजड़ पहुँचने की सूचना देनी हो तो कृपया दूरभाष जमा कराने से पहले ही दे देवें।

१४) पृथक् कक्षों में निवास हेतु अतिरिक्त शुल्क देय। इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।

आवेदन लिंक –



कैसे पहुँचें?

अहमदाबाद एस.टी. बस स्टैंड से धनसुरा/मोडासा जाने वाली बस से रोजड़ गाँव उतरें।
वहाँ से पुंसरी रोड पर लगभग 1.5 किमी दूरी पर आश्रम स्थित है।

📍 अहमदाबाद से दूरी लगभग 70 कि.मी.


संपर्क विवरण

वानप्रस्थ साधक आश्रम
आर्यवन, रोजड़,
ता.- तलोद, जिला साबरकांठा, गुजरात – 383307

📞 9427059550
📞 9116356961
📞 8290896378

📧 Email: vaanaprastharojad@gmail.com


🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶