आर्ष कन्या गुरुकुल हजारीबाग का 13वाँ वार्षिकोत्स

0
89

आर्ष कन्या गुरुकुल न्यास (आर्य समाज, हजारीबाग द्वारा संचालित) का 13वाँ वार्षिकोत्सव

आपको यह जानकर अति प्रसन्नता होगी कि आप सब के सहयोग से 13वें वर्ष में चल रहे आर्य समाज, हजारीबाग द्वारा संचालित आपकी प्रिय संस्था आर्ष कन्ऱ्या गुरूकुल, न्यास का वार्षिकोत्सव विक्रमी संवत् 2081 चैत्र, शुक्ल, प्रतिपदा (नववर्ष) से चैत्र, शुक्ल, नवमी (रामनवमी) तदनुसार 09 अप्रैल मंगलवार से 17 अप्रैल बुधवार 2024 तक हर्षोल्लास पूर्ण एवं प्रेरणाप्रद वातावरण में मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर अनेक सुप्रतिष्ठित वैदिक विद्वान्, संगीतकार एवं कवि पधार रहे हैं। अतः आप सपरिवार इष्ट मित्रों के साथ सभी कार्यक्रमों में समय पर पधारकर उपदेशों, प्रवचनों एवं संगीत से लाभान्वित हों, धर्मलाभ उठावें एवं पुण्य के भागी बनें।

विशेष :- सभी प्रकार के विस्तृत कार्यक्रम निमन्त्रण-पत्र के साथ संलग्न है।

:- पूरे नौ दिन तक प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक सात्त्विक ऋषिलंगर (भोजन) उपलब्ध रहेगा

-: निवेदक :-

आचार्य कौटिल्य” ,रजत खुराना, सुनिल बत्रा, ओमप्रकाश जायसवाल, पुष्पा शास्त्री, ओम प्रकाश आर्य,

सम्पर्क सूत्र :- 9430309525, 9304888705, 8969711054