“काम करो जग के सारे परमन में ओ३म् ही ध्याओ”

0
49

काम करो जग के सारे पर
मन में ओ३म् ही ध्याओ
बन्धु !!! निशदिन ओ३म् ओ३म् ही गाओ
निशदिन ओ३म् ओ३म् ही गाओ

ओ३म् है नाम प्रभु का प्यारा
ओ३म् से महका है जग सारा
ओ३म् है माता पिता गुरु है
ओ३म् ही सच्चा सखा सहारा
ओ३म् को जानो ओ३म् को मानो
ओ३म् में चित्त लगाओ
बन्धु !!! निशदिन ओ३म् ओ३म् ही गाओ
निशदिन ओ३म् ओ३म् ही गाओ

ओ३म् को ध्या जो काम करोगे
निश्चित उसमें सफल रहोगे
रोग शोक भय मिट जायेंगे
सबके प्यारे बन जाओगे
यश धन बल सब मिल जायेगा
दिल में ओ३म् बसाओ
बन्धु !!! निशदिन ओ३म् ओ३म् ही गाओ
निशदिन ओ३म् ओ३म् ही गाओ

ओ३म् का जपना
ओ३म् का भजना
सीधे सीधे प्रभु से मिलना
ओ३म् है गहना जिसने पहना
उसके जीवन का क्या कहना
इसीलिए कहता है “रूप” प्रिय
ओ३म् को ना बिसराओ
बन्धु !!! निशदिन ओ३म् ओ३म् ही गाओ
निशदिन ओ३म् ओ३म् ही गाओ
काम करो जग के सारे पर

मन में ओ३म् ही ध्याओ
बन्धु !!! निशदिन ओ३म् ओ३म् ही गाओ
निशदिन ओ३म् ओ३म् ही ध्याओ
निशदिन ओ३म् ओ३म् ही ध्याओ