जोर से बोलो भैया,धरती अपनी मैया।
जोर से बोलो भैया,
धरती अपनी मैया।
मानवता की देवी मां
ज्ञान हमारा भैया ।। १ ।।
सच है जीवन साथी
महनत अपनी बहना।
परहित जीवन बाती
जय विश्व नाव खिवैया ।। २ ।।
सबको सुख हैं देना,
भापा का ये कहना।
ओऽम् सहारा लेना,
अमृत की है छैया ।। ३ ।।










