जाग भारतीय जवान रखले
जाग भारतीय जवान रखले
आन बान शान तेरे देश पै तूफान
आये चारों ओर से ।। टेक ।।
जिन्दगी के साथ में कर रहा
खिलवाड़ क्यों चल सम्भलके
विना फल के बेल रहा फाड़
क्यों जिन्दगी अनमोल गवां
रहा डोल डोल करा रहा क्यों
मखौल जरा देख गौर से ।।1।।
देश यदि सुखी है तो तू भी
तो सुखी है देश यदि दुखी है
तो तू भी तो दुःखी है तेरी
परीक्षा का वक्त माता मांग
रही रक्त जिसे समझा मित्र
भक्त पड़ा पाला चोर से ।।2।।
छोड़ कर लड़ाई झगड़े,
मित्रता सिखा दें भूले भाईयों को
सन्मार्ग पर लगादे बढादे कदम
कहना छोड़ों तुम और हम करदे
आपत्ति खतम भारत की हर ठौर से ।।3।।
सदा ना रहेगी यह कायम जवानी
देह नाशवान अमर करले तू कहानी
यदि मानी नहीं बात धोखा होगा
तेरे साथ प्रेमी चिल्लाता दिन-रात
रहिये जोर शोर से ।।4।।










