कन्या गुरुकुल चोटीपुरा में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजन संपन्न : अमरोहा

0
23

79वॉं स्वतंत्रता दिवस : गुरुकुल चोटीपुरा

15 अगस्त : गुरुकुल में 79वॉं स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। गुरुकुल की प्राचार्या डॉ सुमेधा जी एवं उपस्थित अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। बालिकाओं ने अपनी ओजस्वी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश और उसके लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाने और विभिन्न समस्याओं के समाधान के दृष्टिकोण से अपनी अभिव्यक्तियॉं दीं।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ तनु जैन जी, IDES, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कंटोनमेंट बोर्ड बरेली ने बालिकाओं को बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम वैचारिक स्वतंत्रता की ओर बढ़ें। आज विशेष रूप से सोचें कि वह कौन-सी कमी है जो आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने नहीं देती और फिर उसे किस प्रकार दूर किया जा सकता है।

संस्कृत के क्षेत्र में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रशिक्षण देने वाले डॉ अवधेश कुमार ने छात्राओं को स्वतंत्रता एवं स्वच्छंदता में अंतर को समझाते हुए स्वतंत्रता को जीवन में जीने के लिए प्रेरित किया।


पूज्या आचार्या डॉ सुमेधा जी ने बालिकाओं को अपना प्रेरक उद्बोधन प्रदान किया और कहा कि आज हम विचार करें कि हम किन कारणों से हम पराधीन हुए थे, हमें उनकी आवृत्ति से बचना चाहिए। ताकि हमारा देश की स्वतंत्रता गहरे महत्व को समझे।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶