योग संस्थान की जानकी वाटिका कक्षा ने 79 वें स्वतन्त्रता दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
आजादी के लिए बहुत बड़ी कीमत हमारे क्रांतिकारीयों को चुकानी पड़ी-राम प्रकाश गुप्ता
देश भक्ति की मिसाल हैं वे सभी वीर जिन्होंने देश को आजाद करवाया-प्रवीण आर्य

ग़ाज़ियाबाद,शुक्रवार,15-08-2025 अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान रजि.की जानकी वाटिका कक्षा द्वारा II-एफ-ब्लॉक,164,नेहरू नगर में आज़ादी के 79 वें पावन पर्व पर मुख्य अतिथि राम प्रकाश गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व उपस्थित सभी साधकों ने राष्ट्रीय गान गाया।उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए आज हम देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्य निभाने का प्रण लें,थोड़ा-थोड़ा प्रयास करते रहें,इस आजादी के लिए बहुत बड़ी कीमत हमारे क्रांतिकारीयों को चुकानी पड़ी है।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंच संचालक योगी प्रवीण आर्य ने मुख्य शिक्षिका वीना वोहरा,आयुष गुप्ता, प्रियव गौतम को जन्मदिन की बधाई दी और अपने संदेश में कहा कि देश को आजाद कराने के लिए हमारे कई क्रांतिकारियों ने अपनी जान की बाजी लगाई है ताकि हम सब चैन की नींद सो सकें।देश भक्ति की मिसाल हैं वे सभी वीर जिन्होंने देश को आजाद करवाया।हम सबके अन्दर भी देशभक्ति होनी चाहिए, देश सेवा का कोई भी अवसर मिले उसे खोना नहीं चाहिए।हमारे देश की वर्तमान सरकार की विदेशों में बनी साख की विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि हमारे देश का डिजिटल रुपया भी कई देशों में चलने लगा है।

गायिका वीना वोहरा,सुमन बंसल, मीनाक्षी अग्रवाल,विभा भारद्वाज, अम्बिका गर्ग,दर्शना मेहता एवं सत्यम आदि ने देशभक्ति के गीतों को सुना कर समा बांध दिया।
देशभक्ति के गीतों पर सामूहिक नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहे।
वरिष्ठ योग शिक्षक मनमोहन वोहरा ने बताया की मुक्त होना यानी स्वतंत्र होना दोषों से मुक्त होने पर ही शरीर की वास्तव में स्वतंत्रता होगी और वह मात्र योगाभ्यास,प्रणायाम एवं ध्यान साधना से संभव होगा।

विशेष आमंत्रित अनुराधा भटनागर ने कहा कि आज भी दुश्मन हमारी और आंखें गढ़ाये बैठे हैं हमें सबल बनना है।
समाज सेवी योगी नेतराम ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हमें गर्व है अपने भारत पर जिसने विश्व में नई नई तकनीक लाकर अपना स्थान बहुत ऊपर किया।हमारे वैज्ञानिकों ने स्पेस में,संचार के क्षेत्र में विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।सभी क्षेत्रों में प्रतिदिन प्रगति की है तथा अब विश्व में भारत को पूरी इज्जत के साथ देखा जाता है तथा उससे प्रेरणा ली जाती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती वीना गुप्ता,सीमा अग्रवाल, गीता गुप्ता, वीनस गुप्ता, भारती अग्रवाल,अदिति अग्रवाल, अल्का सिंह, राज कुमार चौधरी,उमा शर्मा एवं मोनिका मित्तल आदि मौजूद रहे।
शांति पाठ व प्रसाद वितरण के साथ सत्र सम्पन्न हुआ।
साभार – प्रवीण आर्य
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










