हे भगवन् !! ऐसी कृपा करो, पावन जीवन का लक्ष्य बने

0
23

हे भगवन् !! ऐसी कृपा करो
पावन जीवन का लक्ष्य बने

हे भगवन् !! ऐसी कृपा करो
पावन जीवन का लक्ष्य बने
हम सत् पथ पर नित चलते रहे
आभार हमारा सत्य बने
हम योग पथ पर नित चलते रहे
आभार हमारा सत्य बने
हे भगवन् !! ऐसी कृपा करो
पावन जीवन का लक्ष्य बने

हर कर्म करें – आसक्ति बिना
फल की हो मन में चाह नहीं
हो जाये समर्पित सब तुमको
हर कर्म हमारा दिव्य बने
हम सत् पथ पर नित चलते रहे
आभार हमारा सत्य बने

हम जग में रहें वैसे निर्मल
जैसे रहता है जल में कमल
व्यवहार रहे – निर्दोष सदा
परमार्थ हमारा नित्य बने
हे भगवन् !! ऐसी कृपा करो
पावन जीवन का लक्ष्य बने
हम योग पथ पर नित चलते रहे
आभार हमारा सत्य बने

संसारी भोगों को तज कर
परमात्म शरण को ग्रहण करें
पापों श्रापों से मुक्ति पा
मन क्रोध रहित और भव्य बने
हे भगवन् !! ऐसी कृपा करो
पावन जीवन का लक्ष्य बने
हम योग पथ पर नित चलते रहे
आभार हमारा सत्य बने

इन्द्रिय विषयों से विराग बनें
हो किसी तरह अभिमान नहीं
जीवन मृत्यु क्षय रोगों में
दु:ख दोष देखना – सत्य बनें
हे भगवन् !! ऐसी कृपा करो
पावन जीवन का लक्ष्य बने
हम सत् पथ पर नित चलते रहे
हम योग पथ पर नित चलते रहे
आभार हमारा सत्य बने
पावन जीवन का लक्ष्य बने

स्वर :- श्री चन्द्र मोहन जी (पूज्य स्वामी रामदेव जी के मञ्च से)