*शिविर सूचना – योग साधकों के लिए
आगामी क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर रूपी अनुपम भेंट
पूज्य स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक जी के निर्देशन में चल रहे दर्शन योग महाविद्यालय (महात्मा प्रभु आश्रित कुटिया) सुन्दरपुर रोहतक, हरियाणा द्वारा आयोजित होने वाले शिविर की विस्तृत जानकारी।
शिविर का नाम – क्रियात्मक योग प्रशिक्षण शिविर
🗓️ – दिनांक – 🗓️
19-11-204 से 24-11-2024 तक
🛕आयोजक एवं शिविर स्थल
दर्शन योग महाविद्यालय (महात्मा प्रभु आश्रित कुटिया) सुन्दरपुर,जींद बाईपास के पास, पुराना सुन्दरपुर रोड या जलेबी रोड़, रोहतक, हरियाणा 124001
संपर्क सूत्र 7027026175
(अष्टांग योग को जानने-समझने व मौन, ध्यान का अभ्यास करने के लिए सुन्दर अवसर )
पूज्य स्वामी विवेकानन्द जी शिविर अध्यक्ष
प्रशिक्षक
पूज्य स्वामी शान्तानन्द जी,
पूज्य स्वामी श्रेयस्पति जी,
श्रद्धेय आचार्य दिनेश जी आदि
☀ -विशेषताएं व सूचनाएं –☀
🌼 * यह शिविर प्राकृतिक, सुरम्य, शान्त, गुरुकुलीय परिवेश में आयोजित होगा।*
*महिलाओं एवं पुरुषों की आवास व्यवस्था पृथक-पृथक रहेगी। निवास की व्यवस्था सामुहिक हाॅल में होगी।
🌻 गृहस्थी अथवा साधक महानुभावों को योगाभ्यास के लिए अनुकूल दिनचर्या, वातावरण, खानपान आदि का अवसर प्राप्त होगा। जो महानुभाव घर में रहते हुए ध्यान, योगाभ्यास आदि नहीं कर पाते हैं उनके लिए यह शिविर एक विशेष अवसर होगा।
🌼 आवेदक की आयु 15 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तथा माताएं/बहनें व पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को अपने दैनिक कार्यों को करने तथा सीढ़ी चढ़ने-उतरने में समर्थ होना चाहिए।
🌼 देशी गाय के दूध की व्यवस्था रहेगी।
🍱भोजन व मिठाई में अच्छे तेल व देशी गाय के घी का प्रयोग किया जायेगा।
भोजन में सेंधा नमक व देशी गुड़ का प्रयोग होगा। चीनी के स्थान पर देशी बूरा या मिश्री या हानिकारक केमिकल रहित मीठे का प्रयोग किया जाएगा। जर्सी गाय या भैंस का दूध, घी प्रयोग नहीं किया जाएगा।
प्रतिदिन आयुर्वेदिक पेय या क्वॉथ प्रतिरोधक क्षमता हेतु दिया जाएगा,
🌻ईश्वर और आत्मा संबंधित वैदिक सिद्धांतों को प्रायोगिक रुप से अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
🌼 प्रतिदिन कुछ घंटे मौन का अवसर प्राप्त होगा।
🌻 आत्मनिरीक्षण, चिंतन-मनन, निदिध्यासन, ईश्वरप्रणिधान, ध्यान-उपासना का अवसर प्राप्त होगा।
ध्यान के लिए स्वयं को तैयार करने ईश्वर में रुचि बढ़ाने तथा संसार के प्रति आसक्ति हटाने के उपाय बताए जाएंगे।
🌼 दोनों समय सुबह और सायं एक एक घंटा ध्यान का अभ्यास कराया जायेगा।
🌼 मन को अपने वश में करने के उपाय तथा मानसिक दुःखों तनाव, काम, क्रोध, लोभ आदि से बचने के उपाय बताए जाएंगे।
🧘🏻♂️📕 वैदिक संध्या के मंत्रों का उच्चारण सिखाया जायेगा व भावार्थ याद करने की सरल विधि प्रस्तुत की जाएगी।
🌼 शिविर से प्राप्त ज्ञान-विज्ञान से आपके जीवन में आनंद, उत्साह, निर्भीकता बढ़ेगी।
शिविर में आपको अपने जीवन के वास्तविक लक्ष्य का ज्ञान प्राप्त होगा इस लक्ष्य को किन-किन साधनों सेh प्राप्त किया जा सकता है ? कितने दिनों में प्राप्त किया जा सकता है ? इस लक्ष्य की प्राप्ति में क्या-क्या बाधक होते हैं ? उनको कैसे हटाया जा सकता है ? आदि विषयों का भी आपको भलीभांति ज्ञान हो जाएगा।
अष्टांग योग का वास्तविक स्वरूप प्रकट होगा ध्यान में रुचि बढ़ेगी ध्यान से संबंधित मिथकों का शंकाओं का समाधान प्राप्त होगा।
🍁🤗जीवन से संबंधित आध्यात्मिक शंकाओं का प्रमाण व तर्कपूर्ण समाधान प्राप्त करने का अवसर होगा।
📱 मोबाईल संबंधित नियम – शिविर काल में मोबाईल कार्यालय में जमा कराना होगा आपको फोन 23-11-2024 को दोपहर बाद मिल जाएगा।
🌻 शिविरार्थियों को *19 नवम्बर 2024 को सायं 3 बजे से पहले शिविर स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है।
📲 आवेदन प्रक्रिया – इच्छुक सज्जन शिविर में भाग लेने के लिये अपना आवेदन नीचे दी हुई आवेदन लिंक👇 के माध्यम से प्रेषित करें। स्वीकृति संदेश मिलने पर शिविर व्यवस्था शुल्क जमा कर अपना स्थान आरक्षित करें। स्थान सीमित हैं अतः प्रथम आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। कृपया बिना अनुमति के शिविर में भाग न लेवें।
– *शिविर व्यवस्था सहयोग – मात्र 2000 रुपये प्रति व्यक्ति
आनलाइन शुल्क जमा करते है तो ₹2000/- देय होंगे और यदि शिविर में आकर नगद देंगे तो ₹2500/- देय होंगे ।
ब्रह्मचारियों, वानप्रस्थियों, संन्यासियों के लिए निःशुल्क।
असमर्थ गृहस्थी महानुभाव द्वारा असमर्थता प्रकट करने स्वेच्छिक किया जा सकता है।
आवेदन लिंक
https://forms.gle/6meK9ZuBAKNXEYQr9
(किसी कारण से लिंक न खुलने पर कृपया मोबाइल नंबर 7027026175
पर whatsapp संदेश भेजें अथवा फोन कर संपर्क करें।)
🌟आवश्यकतानुसार व्यवस्था में उचित परिवर्तन किया जा सकता है।










