हम कभी माता-पिता का ऋण चुका सकते नहीं।
हम कभी माता-पिता का
ऋण चुका सकते नहीं।
इनके तो एहसान हैं
इतने गिना सकते नहीं।
यह कहां पूजा में शक्ति
यह कहां फल जाप का।
हो तो हो इनकी कृपा
से खातमा संताप का।
इनकी सेवा से मिले धन,
ज्ञान, बल, लम्बी उमर,
स्वर्ग से बढ़कर है जग
में आसरा मां बाप का।
इनकी तुलना में कोई
वस्तु भी ला सकते नहीं।।
हम कभी…
देख लें हम को दुःखी तो
भरलें अपने नैन यह।
इक हमारे सुख की खातिर
तड़पते दिन रैन यह।
भूख लगती प्यास न
और नींद भी आती नहीं,
कष्ट हो तन पे हमारे
हो उठें बेचैन यह।
इनसे बढ़कर देवता भी
सुख दिला सकते नहीं।।
हम कभी…
पढ़ लो वेद और शास्त्र का
ही एक यह भी मर्म है।
योग्यतम सन्तान का
यह सबसे उत्तम कर्म है।
जगत् में जब तक जिये
सेवा करें मां बाप की,
इनके चरणों में यह
तन-मन धन लुटाना धर्म है।
यह पथिक वो सत्य है
जिसको झूठला सकते नहीं।
हम कभी…










