श्रीमद् दयानन्द उपदेशक महाविद्यालय एवं वैदिक साधन आश्रम
गुरुकुल शादीपुर यमुनानगर–135001 (हरियाणा)
E-mail: gurukulshadipurynr@gmail.com
प्रवेश परीक्षा
दिनांक: 22 मार्च 2026 एवं 29 मार्च 2026
कक्षा 5वीं से 11वीं तक प्रवेश हेतु
वीरभूमि हरियाणा के जिला यमुनानगर में स्थित यह गुरुकुल बच्चों के सर्वांगीण विकास का पावन एवं प्रेरणादायी केंद्र है।
ऋषि परम्परा के महान आदर्शो को चरितार्थ करते हुए तपस्वी संत स्वामी आत्मानन्द जी महाराज ने लगभग 104 वर्ष पूर्व इस गुरुकुल की स्थापना कर वैदिक शिक्षा की ज्योति प्रज्वलित की जो आज भी निरंतर प्रकाश फैला रही है।
यहां प्राचार्य सर्वमित्र आर्य के सानिध्य में अनुभवी आचार्य एवं अध्यापकगण शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उसे जीवनोपयोगी संस्कार, आत्मविश्वास और राष्ट्र प्रेम से जोड़ते हैं।
प्राचीन गुरु-शिक्षा परम्परा और आधुनिक शिक्षा पद्धति का अद्भुत संगम इस गुरुकुल की विशिष्ट पहचान है। अनुशासन, सेवा-भाव और ज्ञान के आलोक में यहाँ से निकलने वाले विद्यार्थी विनम्र, राष्ट्रनिष्ठ और सामाजिक रूप से उत्तरदायी नागरिक बनकर समाज को नई दिशा देने के लिए तैयार होते हैं।
विशेषताऐं
- प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच विशाल परिसर एवं प्रदूषण मुक्त ।
- CCTV कैमरों से युक्त गुरुकुल प्रांगण ।
- पूर्णतः आवासीय गुरुकुल ।
- शुद्ध दूध के लिए गोशाला ।
- विशाल एवं हवादार सुसज्जित छात्रावास एवं विद्यालय भवन ।
- समय-2 पर आध्यात्मिक व शारीरिक शिविरों का आयोजन ।
- प्रतिदिन संध्या हवन व प्रवचन ।
- संगीत, वेदपाठ व खेल प्रतियोगिता (योगासन, कुश्ती, मलखंभ, बेडमिंटन इत्यादि) का विशेष प्रबन्ध व योग्य प्रशिक्षकों की समुचित व्यवस्था ।
- 24×7 बिजली (जनरेटर एवं सोलर प्लान्ट) की समुचित व्यवस्था ।
संपर्क सूत्र –
प्राचार्य
आचार्य सर्वमित्र आर्य
📱 8199938001
प्रधान
मोहित आर्य
📱 9896038776
मन्त्री
विभोर पॉहुजा
📱 9416021392
व्यवस्थापक
हरीश आर्य
📱 8307839921
कोषाध्यक्ष
डॉ. पुनीत बंसल
📱 9315555570
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










