गुरुकुल करतारपुर में श्रावणी उपाक्रम पर आयोजित कार्यक्रम संपन्न

0
15

गुरुकुल करतारपुर में श्रावणी उपाकर्म, उपनयन संस्कार व वेदारम्भ संस्कार का आयोजन
संस्कृत सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर गुरुकुल करतारपुर में श्रावणी उपाकर्म, उपनयन संस्कार, और वेदारम्भ संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल के आचार्य डॉ. उदयन आर्य ने यज्ञोपवीत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञोपवीत समस्त मानव मात्र के प्रति कृतज्ञता और धन्यवाद के भाव का प्रतीक है। यह हमें एक-दूसरे के प्रति कृतज्ञता और सम्मान की भावना को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने यह भी बताया कि यह दिन ऋषि-मुनियों को स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता अर्पित करने का विशेष अवसर है।
इस अवसर पर गुरुकुल में नए प्रवेशित छात्रों का यज्ञोपवीत संस्कार और वेदारम्भ संस्कार संपन्न हुआ। सभी विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुतियां दीं और यज्ञोपवीत के महत्व को समझकर इसे धारण किया।

पुराने विद्यार्थियों ने भी श्रावणी उपाकर्म के अवसर पर अपने पुराने यज्ञोपवीत को बदलकर नए यज्ञोपवीत धारण किए।कार्यक्रम में रक्षाबंधन का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसमें गुरुकुल के योग्य विद्यार्थी हितांश आर्य, हर्ष चंदन, देव, पंकज आदि ने सहयोग प्रदान किया। सभी विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर जीवन में परस्पर रक्षा और सहयोग का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों के माता-पिता भी उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों को भिक्षा प्रदान की।


गुरुकुल के समस्त अध्यापकगण, श्री पंकज जी, श्री विक्रम जी, श्री प्रिंस जी सहित अन्य शिक्षक भी इस आयोजन में उपस्थित रहे।
संस्कृत सप्ताह, जो 6 अगस्त से प्रारंभ हुआ और समापन 11 अगस्त को गुरु विरजानंद यादगारी भवन में होगा। इस समारोह में करतारपुर और कपूरथला के विभिन्न विद्यालयों के छात्र संस्कृत से संबंधित अपने विचार और भाव व्यक्त करेंगे तथा संस्कृत के प्रचार-प्रसार हेतु संकल्प लेंगे।

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶