सादर आमन्त्रण
गुरुकुल हरिपुर, जुनानी का वार्षिक महोत्सव
25.26.27 जनवरी 2025 शनि, रवि, सोमवार
वार्षिक महोत्सव “पञ्चदशकम्” पर्व पर आयोजित कार्यक्रम
1- पञ्चदश चतुर्वेद पारायण यज्ञ की पूर्णाहुति।
2- दैनिक अग्निहोत्री यजमान दम्पत्तियों द्वारा पन्द्रह कुण्डीय यज्ञ ।
3- शताधिक नर-नारियों द्वारा वैदिक धर्म दीक्षा कार्यक्रम ।
4- विभिन्न प्रकाशित पुस्तक, पञ्चदशकम् स्मारिका, कैलेण्डर, पत्र-पत्रिकाओं का विमोचन ।
5- देश के अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले पन्द्रह शूरमाओं का सम्मान (जीवन्त श्रद्धाञ्जलि श्राद्ध-तर्पण प्रदान)
6- अध्ययनरत ब्रह्मचारियों द्वारा अष्टाध्यायी, धातुपाठ, वेदांग, उपांग, गीता, आर्याभिविनय आदि विविध शास्त्रों का श्रवण-श्रावण एवं विभिन्न भारतीय व्यायाम क्रीडाओं का प्रदर्शन ।
7- योगी संन्यासी, तपस्वी वानप्रस्थी, कर्त्तव्यनिष्ठ गृहस्थी, अनुशासित ब्रह्मचारी, विशिष्ट वैदिक विद्वान्, उच्चकोटि के भजनोपदेशक, सेवाभावी शीर्ष राजनीतिज्ञ, महीयसी वैदिक विदुषी महिला, यशस्वी, मौन, परोपकारी, प्रशासनिक अधिकारी, राष्ट्रहित सर्वोपरि जीवन जीने वाले कृषक, पत्रकार, श्रमजीवी, लेखक, वैज्ञानिक, शारीरिक योग में अग्रणी साधक, धनी-दानी सात्विक आत्माओं का गुरुकुल परिसर में एक साथ आगमन एवं उपदेश ।
8- ओडिशा में आर्यसमाज के प्रचार प्रसार में संलग्न पन्द्रह विशिष्ट आर्यसमाजों का सम्मान ।
9- गुरुकुल हरिपुर में आर्ष पाठविधि से अध्ययन करने वाले उत्तर मध्यमा एवं शास्त्री कक्षा में 2024 में सर्वाधिक अंक लाने वाले पन्द्रह छात्रों का सम्मान ।
10- गुरुकुल हरिपुर की सुरक्षा, संवर्धन एवं सफल संचालन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले उदारमना गुरुकुल सहयोगी पन्द्रह परिवारों का अभिनन्दन-सम्मान समारोह।
11-गुरुकुल के कुलपति डॉलर फाउण्डेशन के अध्यक्ष आदरणीय श्री दीनदयाल गुप्त जी, गुरुकुल के यशस्वी प्रधान श्री जयदेव आर्य जी के सहयोग से निर्मित विशाल सभा भवन एवं श्री संजय मिश्र जी के सहयोग से निर्मित आवास कक्ष का लोकार्पण समारोह ।










