गुरुकुल गहिंगा सदाचार जग को
गुरुकुल गहिंगा सदाचार जग को,
सिखायेगा गुरुकुल ।
सदा सादगी को,सधायेगा गुरुकुल-२ ।। टेक ।।
सदाचार…….
करायेगा दर्शन, यही दर्शनों के ।
वेदों के पथ जग, चलायेगा गुरुकुल ।।१।।
सदाचार …….
ऋषियों का जीवन, महापुरुषों का आदर्श ।
सदा बालकों को, सुनायेगा गुरुकुल ।।२।।
सदाचार……
चरित्रवान् बालक, गुरुकुल से होंगे ।
ब्रह्मचर्य सभी से,पलायेगा गुरुकुल ।।३।।
सदाचार …….
स्वराज सुराज, बनेगा तभी यहां ।
भारत यदि अपनायेगा गुरुकुल ।।४।।
सदाचार……..
नीति निपुण होंगे, नेता हमारे ।
अवश्य राम का राज्य, लायेगा गुरुकुल ।।५।।
सदाचार…….










