गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गोरखपुर का 86वाँ वार्षिकोत्सव

0
68

गोपाष्टमी के पावन पर्व पर

नगर आर्यसमाज, साहबगंज (लालडिग्गी) गोरखपुर का 86 वाँ वार्षिकोत्सव

दिनांक-09 नवम्बर से 11 नवम्बर, 2024 दिन-शनिवार से सोमवार तक

तिथि – कार्तिक शुक्ल गोपाष्टमी से कार्तिक शुक्ल दशमी

सृष्टिसम्वत् – 1,97,29,49,125

विक्रम सम्वत् – 2081

युगाब्द – 5125

दयानन्द – 200

स्थान- नगर आर्यसमाज साहबगंज, बिस्मिल यज्ञशाला, लालडिग्गी पो०-गीता प्रेस, जिला-गोरखपुर (उ0प्र0)-273005

सम्पर्क फोन नं0: 8765357581, 9336702282, 8005361942, 9335709935, 7800045704

आर्यसमाज के सदस्य बनें!- सामवेद (उपासना)

आर्यसमाज को दान दें !!- अथर्ववेद (विज्ञान)

राष्ट्र-भक्त धर्म प्रेमी बन्धुओं

यूँ तो कितने ही महापुरुष हुए दुनिया में, नहीं गुरुदेव दयानन्द सा देखा हमने। आर्य समाज सदा से जन-जन में राष्ट्रीय भावना व हिन्दुत्व का संचार करता रहा है। इन्हीं भावना को जागृत करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित है।

आप की आध्यात्मिक व धार्मिक भावनाओं को साकार करने हेतु वैदिक संन्यासी, महात्या, भजनोपदेशक, वेदपाठी, गुरुकुलीय कन्याएं एवं अनेक समाज सुधारक भद्रजन पधार रहे हैं। उनके उपदेशों को सुनें और लाभ उठायें।

कृपया सपरिवार अपने इष्ट मित्रों सहित पधारकर कार्यक्रम से लाभ उठाते हुए होने वाले त्रिदिवसीय प्रातः कालीन वैदिक यज्ञ में आहुति डालकर अपने जीवन को सफल बनायें।

आगन्तुक वक्तामण

आचार्य विवेक शास्त्री (वैदिक प्रवक्ता, आगरा) मुकेशराज आर्य भजनोपदेशक सहारनपुर आचार्या ज्योति आर्य, आर्ष कन्या गुरूकुल नोएडा वाराणसी गुरूकुल की वेदपाठी कन्याएं व अन्य वैदिक विद्वान

आगन्तुक मुख्य अतिथि एवं शुभचिन्तक गण

माननीय महापौर डॉ० मंगलेश श्रीवास्तव माननीय राज्यसभा सदस्य डॉ० राधामोहन दास अग्रवाल माननीय सांसद श्री रविकिशन शुक्ला माननीय ग्रामीण क्षेत्र विधायक श्री विपिन सिंह माननीय धर्मेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य, सदानन्द राय क्षेत्रीय अध्यक्ष (भाजपा) इं० पी० के० मल्ल, पूर्व प्रदेश महामंत्री (हिन्दू युवा वाहिनी) श्री राजेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष (भाजपा) महन्त रविन्द्र दास, महन्त कालीवाड़ी स्थानीय आर्य प्रतिनिधिगण (सभी आर्य समाजों से)

दैनिक कार्यक्रम

दिनांक 09/11/2024 – शनिवार (गोपाष्टमी पर्व)

प्रातः 9 बजे से प्रातः कालीन वैदिक यज्ञ का शुभारम्भ तदुपरान्त ध्वजारोहण, भजन, गौ सम्मान एवं गौ ग्रास वितरण, भजन उपदेश 12 बजे अप० तक। सायंकाल 6 बजे से संध्या-सह-यज्ञ, भजन उपदेश एवं गौरक्षा एवं राष्ट्ररक्षा सम्मेलन रात्रि 10 बजे तक।

दिनांक 10/11/2024-रविवार

प्रातः 9 बजे से प्रातः कालीन वैदिक यज्ञ भजन उपदेश 12 बजे अप० तक। सायंकाल 6 बजे से संध्या-सह-यज्ञ, भजन उपदेश (श्रीराम एवं श्रीकृष्ण) रात्रि 10 बजे तक।

दिनांक 11/11/2024- सोमवार

प्रातः 9 बजे से प्रातः कालीन वैदिक यज्ञ भजन उपदेश 12 बजे अप० एवं तत्पश्चात जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा गोरखपुर की बैठक । दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक महिला सम्मेलन। सायंकाल 6 बजे से संध्या-सह-यज्ञ, भजन उपदेश राष्ट्रचर्चा तत्पश्चात रात्रि 10 बजे उत्सव समापन।