(01 जून से 08 जून 2025)
स्थान: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाडरा (हरियाणा)
बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास
आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि आर्य समाज जाडरा के तत्वावधान में एक आठ दिवसीय बालिका योग एवं चरित्र निर्माण गैर-आवासीय शिविर का आयोजन दिनांक 01 जून से 08 जून 2025 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाडरा के प्रांगण में किया जा रहा है।
शिविर का उद्देश्य
इस विशेष शिविर का उद्देश्य बालिकाओं का शारीरिक, बौद्धिक, नैतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक विकास करना है, जिससे वे एक संस्कारवान, आत्मनिर्भर, चरित्रवान एवं वेदप्रेमी व्यक्तित्व में विकसित हो सकें। वैदिक संस्कृति के मूल्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए यह शिविर भविष्य की शक्तिशाली नारी निर्माण की दिशा में एक ठोस कदम है।
शिविर की विशेषताएँ
- योग, प्राणायाम एवं व्यायाम
- वैदिक मंत्रों का अभ्यास
- नैतिक शिक्षा एवं व्यवहार प्रशिक्षण
- स्वरक्षा एवं आत्मविश्वास निर्माण
- देशभक्ति एवं सेवा-भावना का विकास
- व्यक्तित्व विकास हेतु शारीरिक व मानसिक अभ्यास
शिविर हेतु नियम व शर्तें
- प्रवेश शुल्क: ₹500/-
- शिविर का समय: प्रातः 5:30 बजे से सायं 7:00 बजे तक
- भोजन व्यवस्था: प्रातः नाश्ता व दोपहर का भोजन शिविर द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा
- ड्रेस कोड: व्यायाम के अनुकूल सादा वस्त्र पहनकर आएं
- सामग्री: एक कॉपी व पेन साथ लाना अनिवार्य
- मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा
- सीमित सीटें: प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर
आयोजक
आर्या वीरांगना दल, आर्य समाज जाडरा
आर्यवीर दल, जाडरा
निवेदक
ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामवासी, जाडरा
संपर्क सूत्र
📞 9466770987 | 7988344154 | 9466783057 | 9416514937 | 9466314907
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










