समस्त धर्मप्रेमी सज्जनों, माताओं एवं बहनों को सादर नमस्कार।
बडे हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि ईश्वर की असीम अनुकपा एवं सद् प्रेरणा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वर्ष प्रतिपवा गुड़ी पड़वा चैत्र नवरात्र नवसंवत्सर हिन्दू नववर्ष, आर्य समाज स्थापना दिवस, सृष्टि उत्पति दिवस, संत झुलेलाल जयंती, श्रीराम राज्याभिषेक दिवस, डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार जन्म दिवस, बसंत ऋतु आदि के शुभ अवसर पर दयानंद सरस्वती विद्यापीठ धानी पर आप सभी के सामुहिक सहयोग से पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 111 कन्याओं का पूजन कन्या भोजन (ऋषि लंगर) प्रवचन आदि का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें आप सादर आमंत्रित है। यह दैवीय कार्य आप सभी के पवित्र सहयोग से ही संभव एवं संपन्न होगा। अतः आपसे निवेदन है कि इस पवित्र कार्य में खाद्य सामग्री आटा, दाल, चावल, तेल घी, नगद धन राशि एवं तन-मन-धन से सहयोग कर धर्म लाभ लेवे।
कार्यक्रम
तिथि: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 19 मार्च 2026 (गुरुवार)
गायत्री महायज्ञ:
21 सपत्नीक यजमानों द्वारा — प्रातः 8:00 बजे से
धार्मिक प्रवचन:
गुड़ी पड़वा एवं हिन्दू नववर्ष के विषय पर — प्रातः 10:00 बजे से
कन्या भोजन (महाप्रसादी)
स्थान:
दयानंद सरस्वती विद्यापीठ
बासवी रोड, तलावड़ी के पास
ग्राम-पोस्ट धानी, तहसील धरमपुरी
जिला धार (मध्य प्रदेश)
संपर्क: 9713379971
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










