गौशाला शेड लोकार्पण समारोह एवं सप्तम भव्य वार्षिकोत्सव : चंद्रावती कन्या गुरुकुल, कासगंज (उत्तर प्रदेश)

0
28

श्रीमती चन्द्रावती कन्या गुरुकुल संस्कृत विद्यापीठ

देवरी प्रह्लादपुर, सोरों, जनपद-कासगंज (उ.प्र.)

ऋषि परम्परा और आधुनिक शिक्षा का संगम: जहाँ बेटियाँ बनती हैं राष्ट्र का गौरव।

कार्यक्रम की तिथियाँ

  • दिनांक: ३० एवं ३१ मार्च २०२६
  • तिथि: चैत्र शुक्ल १२, १३, वि.सं. २०८३ (सोमवार एवं मंगलवार)
  • स्थान: गुरुकुल प्रांगण, देवरी प्रहलादपुर, सोरों (कासगंज)

मुख्य आकर्षण एवं गौरवमयी उपस्थिति

जगन्नियन्ता प्रभुदेव की असीम कृपा से श्रीमती चन्द्रावती कन्या गुरुकुल संस्कृत विद्यापीठ का यह सप्तम वार्षिकोत्सव तथा नवनिर्मित गोशाला का लोकार्पण समारोह सोत्साह ३०,३१ मार्च २०२६ तदनुसार चैत्र शुक्ल १२, १३, वि.सं. २०८३ को मनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय भावना, अनुशासित जीवन, नैतिक शिक्षा ऋषि परम्परा का उद्वाहक आपका यह गुरुकुल आपके सहयोग से निरन्तर गतिमान है। हमारा आपसे सविनय आग्रह है कि आप सभी भाई, बहिन, मातायें उपस्थित होवें, ब्रह्मचारिणियों को आशीष देवें ।

समारोह में सुप्रसिद्ध महनीय सन्यासीवृन्द, आचार्यगण, भजनोपदेशक, उपदेशिका पधार रहे हैं। आप इष्ट मित्रों सहित पधारकर उत्सव की शोभा बनें, उपदेशामृत का पानकर जीवन शुद्ध बना, पुण्यार्जन कर लाभ प्राप्त करें।

आमन्त्रित विद्वान्

श्री स्वामी प्रणवानन्द सरस्वती, गुरुकुल गौतमनगर, नई दिल्ली, श्री स्वामी शिवानन्द प्रह्लादपुर, श्री पी.एन. पाराशर (पूर्व न्यायाधीश) श्री संकट मोचन धाम सैलई कासगंज, श्री डॉ० रामप्रकाश वर्णी एटा, श्री पं. धर्मपाल जी (मेरठ), श्री पं. केशवदेव जी शर्मा भजनोपदेशक सुमेरपुर राजस्थान, पद्मश्री आचार्या डॉ. सुकामा आर्या विश्ववारा, कन्या गुरुकुल रोहतक हरियाणा, श्री पंकज आर्य संचालक आर्यवीर दल उ.प्र., ब्रह्मचारी शिवस्वरूप एटा, डॉ. धनंजय आर्य गुरुकुल पौधा देहरादून, डॉ. श्रुतिकीर्ति ‘वेदरत्न’ कानपुर, डॉ. सुनीता ठक्कर, ‘आर्षविद्यामणि’ डीसा गुजरात, श्री सुकान्त आर्य कासगंज, डॉ. शिवदेव आर्य बरेली, सुश्री किरण आर्या कासगंज, श्रीमती नीरज कुमारी दिल्ली।


आशीर्वाददाता एवं मुख्य अतिथि:

  • सम्मानित आशीर्वाददाता
  • माननीय डॉ० श्री स्वामी सच्चिदानन्द हरि साक्षी जी महाराज मा० सांसद उन्नाव
  • श्री महाशय राजीव गुलाटी अधिपति एम.डी.एच. दिल्ली
  • श्री महात्मा जितेन्द्र भाटिया अध्यक्ष सर्वे भवन्तु सुखिनः ट्रस्ट दिल्ली
  • श्री राजवीर सिंह “राजू भैया” मा० पूर्व सांसद एटा / कासगंज
  • श्री नीरज शर्मा- जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. कासगंज
  • श्री आर.के. दीक्षित- सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग उ०प्र०
  • श्री महेन्द्र सिंह राणा- मा० सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग उ०प्र०
  • श्रीमती मीना माहेश्वरी- अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, कासगंज
  • श्री रामेश्वर दयाल महेरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, सोरों
  • श्री धर्मेन्द्र प्रताप – प्रान्तीय संगठन मंत्री (भारतीय किसान संघ)
  • श्री देवेन्द्र सिंह लोधी- लकी ट्रस्ट जसराना
  • विशेष सहयोगी
  • श्री ओमप्रकाश आर्य बस्ती
  • श्री सत्यव्रत चौधरी उपनिदेशक लोकसभा सचिवालय दिल्ली
  • श्री ओमपाल सिंह दिल्ली

विस्तृत कार्यक्रम विवरण

प्रथम दिवस: ३० मार्च २०२६ (सोमवार)

  • प्रातः ०६:०० – ०६:३०: पंचमहायज्ञ, बृहद् अग्निहोत्र एवं उपनयन संस्कार।
  • प्रातः ०६:३० – ०१:००: ध्वजोत्तोलन, वेदमंत्र पाठ, भजन एवं विद्वानों के सारगर्भित प्रवचन।
  • मध्याह्न ०३:०० – ०५:००: शौर्य प्रदर्शन – ब्रह्मचारिणियों द्वारा लाठी, भाला, तलवार एवं परेड का साहसिक प्रदर्शन।
  • रात्रि ०६:३० – १०:००: सांस्कृतिक संध्या – नाटिका, भाषण, कविता एवं सुप्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति।

द्वितीय दिवस: ३१ मार्च २०२६ (मंगलवार)

  • प्रातः ०७:०० – ०८:३०: बृहद् अग्निहोत्र एवं यज्ञ की पूर्णाहुति।
  • प्रातः १०:०० – ११:००: लोकार्पण समारोह – “महाशय धर्मपाल एम.डी.एच. गोशाला शेड” का भव्य उद्घाटन (सौजन्य: श्री राजीव गुलाटी एवं ज्योति गुलाटी)।
  • प्रातः ११:०० – ०२:००: विदाई सत्र – भजन, प्रवचन, ब्रह्मचारिणियों की विशेष प्रस्तुति एवं धन्यवाद ज्ञापन।

विशेष निर्देश

१. महोत्सव में यजमान बनने के इच्छुक सज्जन एक दिन पूर्व कार्यालय के नं० पर अपना संकल्प अंकित करा देवें।

२. अभिभावक अपनी पुत्रियों से महोत्सव की सम्पन्नता से पूर्व न मिलें, महोत्सव के पश्चात ही मिलें।

३. अभ्यागतों के निवास, भोजन आदि की व्यवस्था गुरुकुल की प्रबन्ध समिति द्वारा होगी।

स्वागत समिति

श्री दिनेश चन्द्र बिड़ला कासगंज

  • श्री वेदप्रकाश अग्रवाल कासगंज
  • श्री अनिल एडवोकेट कासगंज
  • श्री कौशल किशोर सिंघल, कासगंज
  • श्री सर्वोत्तम शर्मा कासगंज
  • श्री जंगबहादुर सिंह बरेली
  • श्री देवराज सिंह, प्रहलादपुर
  • श्री रामपाल शास्त्री कासगंज
  • श्री चन्द्रप्रकाश उर्फ ‘राधे भैय्या’ कासगंज
  • श्री रामनिवास सोरों
  • श्री डा० राजेश गंगागढ़
  • श्री प्रताप सिंह नर्रई
  • श्री हाकिम सिंह वर्मा कासगंज
  • श्री लाखन सिंह सहावर
  • श्री राधेश्याम आर्य फिरोजाबाद
  • श्री प्रेमचन्द्र साहू कासगंज
  • श्री कमलेन्द्र गुप्ता कासगंज
  • श्री ध्यानवीर सिंह कासगंज
  • श्री कौशलकिशोर एडवोकेट गंगागढ़
  • श्री राजवीर एटा
  • श्री छोटेलाल कासगंज
  • श्री अजय दीक्षित एडवोकेट प्रहलादपुर
  • श्री विमल शास्त्री ‘गुरुकुल’

ऋषि लंगर में श्रद्धा व स्वेच्छा से अपना सहयोग प्रदान कर सकते है। संस्था आयकर (८०जी) मुक्त है।

दर्शनाभिलाषी

कासगंज जिलास्थ आर्य प्रतिनिधि सभा, आर्य समाजें सामाजिक संस्थायें, समस्त क्लब कासगंज

निमन्त्रक

  • आचार्या डॉ. सूर्यादेवी चतुर्वेदा (अध्यक्षा)
  • आचार्या डॉ. धारणा याज्ञिकी (संचालिका)

एवं समस्त गुरुकुल के पदाधिकारी, सदस्यगण

श्रीमती चन्द्रावती कन्या गुरुकुल संस्कृत विद्यापीठ

देवरी प्रह्लादपुर, सोरों, कासगंज (उ.प्र.)

सम्पर्क सूत्र:

📞 7007748616 | 📞 8393009449 | 📞 9680674789


🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶