टंकारा, गुजरात —
आर्य समाज टंकारा के प्रांगण में आज ग्रीष्मकालीन वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और अनुशासन के साथ हुआ। यह शिविर सार्वदेशिक आर्य वीर दल और आर्यवीर दल गुजरात के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है।
शिविर के पहले दिन कुल 152 शिविरार्थी, जिनमें आर्य वीर एवं वीरांगनाएं शामिल हैं, पंजीकृत होकर उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य युवाओं में व्यक्तित्व विकास, आत्मरक्षा, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और वैदिक मूल्यों की भावना को सशक्त करना है।

विशेष बात यह रही कि व्यायाम सत्रों का संचालन उन्हीं व्यायाम शिक्षकों द्वारा किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय शिविरों में प्रशिक्षक की पदवी प्राप्त की है। प्रशिक्षकों ने प्रथम दिन से ही ऊर्जा और प्रेरणा के साथ प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया है।
शिविर का वातावरण पूरी तरह से वैदिक आदर्शों और अनुशासन पर आधारित रहा, जहां प्रतिदिन का प्रारंभ संध्या, यज्ञ और योगाभ्यास से होता है। साथ ही शिविरार्थियों को नैतिक शिक्षा, शारीरिक व्यायाम, वैदिक ज्ञान और राष्ट्र सेवा के आदर्शों का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिविर आयोजकों की ओर से आमंत्रण
आर्य समाज टंकारा की ओर से सभी आर्य बंधुओं से अनुरोध है कि समय निकालकर टंकारा पधारें, और इस शिविर के पवित्र वातावरण में सम्मिलित होकर लाभ प्राप्त करें। यह शिविर न केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम है, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










