महर्षि दयानन्द की 200 वीं जयन्ती पर गायत्री यज्ञ
ध्यान योग शिविर एवं चिकित्सा शिविर
(रविवार, 10 नवम्बर से शनिवार, 16 नवम्बर 2024 तक)
शारीरिक, आत्मिक उन्नति के बाद ही सामाजिक उन्नति सम्भव है। आध्यात्मिक उन्नति ही जीवन का चरम लक्ष्य है। अतः उक्त उद्देश्य की प्राप्ति के लिए योगधाम में श्री स्वामी मेधानन्दसरस्वती की अध्यक्षता में ध्यान योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, का प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा यम, नियमादि का पालन भी कराया जायेगा। शिविरार्थी शारीरिक निर्बलता तथा मानसिक अशान्ति से छुटकारा पाने के लिये विविध यौगिक उपायों से लाभ प्राप्त करके आत्मदर्शन का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे।
शिविर का कार्यक्रम
प्रातः – 4.00 से 5.00 बजे तक जागरण, मन्त्र पाठ, एवं शौच स्नान (मौन रहकर)
5.00 से 6.30 बजे तक प्राणायाम, ध्यान एवं आसनों का प्रशिक्षण (सामूहिक)
6.45 से 9.00 बजे तक संध्या, यज्ञ, भजन एवं प्रवचन
9.00 से 10.30 बजे तक प्रात राश, शोधन, विश्रम
10.30 से 11.30 बजे तक योगदर्शन की व्याख्या
11.30 से 12.30 बजे तक वेदों में योगविद्या
अपराह्न 12.30 से 2.00 बजे तक भोजन एवं विश्राम
2.00 से 2.45 बजे तक मौन, जप (निरन्तर गुफा में) एवं स्वाध्याय
3.00 से 6.00 बजे तक यौगिक प्रवचन एवं संगोष्ठी/सम्मेलन/भ्रमण आदि
सायंकाल रात्रि 6.00 से 7.15 बजे तक सध्या, प्राणायाम, ध्यान
7.15 से 9.30 बजे तक भोजन, भ्रमण, शंका समाधान, शयन प्रार्थना
पावन सान्निध्य डॉ. वेदव्रत आलोक-दिल्ली, डॉ. रामप्रकाश वर्णी, प्रो. गुरुकुल कांगड़ी वि. वि. हरिद्वार स्वामी योगानन्द-एटा, श्री कुलदीप भास्कर भजनोपदेशक-हरियाणा
भोजन, भ्रमण, शंका समाधान, शयन प्रार्थना
यजमान बनने की सूचना पहले दें।
योगधाम आर्यवानप्रस्थाश्रम के पास दक्षिण की ओर गंगनहर के किनारे आर्यनगर में कनखल ज्वालापुर रोड पर स्थित है।
योगधाम में छात्रों, योगाभ्यासी, संन्यासी और वानप्रस्थ साधकों की भोजन व्यवस्था अन्न धन के रूप में प्राप्त दान से नाममात्र व्यय लेकर वर्ष भर की जाती है। अतः अधिकाधिक मासिक, वार्षिक सहयोग प्रदान कर पुण्य के भागी बनें।

विशेष :-
शिविरार्थियों को सम्पूर्ण शिविर में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेना अनिवार्य होगा।
शिविर में आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योगासनों के माध्यम से भी उपचार किया जायेगा।
सभी से अनुरोध है कि समय से अपना रजि. कराने की कृपा करें ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके रु0 1000/- देकर पंजीकरण कराके अपना स्थान सुरक्षित करें। सेवाभावी विरक्तों का पंजीकरण निःशुल्क ।
खाता सं.: 1064000100044196 IFSC Code: PUNB0106400
स्थान : पातञ्जल योगधाम, आर्यनगर, ज्वालापुर, हरिद्वार-249407,
मोबा.: 9897804133, 9413047474, 9411931049, 7359966412
मुद्रक टि हिन्दुस्तान ऑफसेट प्रिंटर्स, आर्यनगर, ज्वालापुर, निद्वार 74207 7060332236










