वीरांगना माता का वीर पुत्र
धर्म भ्रष्टा यवनों का शासन जब भारत में चलता था
धर्म भ्रष्टा यवनों का शासन
जब भारत में चलता था,
माता जीजाबाई की गोदी में
शिवाजी पलता था।
माता निर्माता माता थी
शिवा को पाला करती थी,
गुदगुदी उठाकर हंसा हंसाकर
कभी उछाला करती थी।
लकड़ी का घोड़ा देकर,
कुदवाती कभी भगाती थी,
कभी निशाना धनुआ का
लगवाती कभी भगाती थी,
योधाओं के चित्र शिवा को
माता रोज दिखाती थी,
यवनों से बदला लेना
रोजाना याद दिलाती थी।
जीजाबाई एक रोज
बेटे को पास बुलाती है,
मुख चुम्बन देकर के
हिलौरी माता गाना गाती है।










