धन्यवाद प्रभु आपका प्यार भरा दिन आया है
धन्यवाद प्रभु आपका
प्यार भरा दिन आया है
हम सब को यह आज का
शुभ अवसर दिखलाया है
धन्यवाद प्रभु आपका
हे परमेश्वर ! कृपा आपकी
सचमुच बड़ी निराली है
मन उपवन में खुशियाँ बरसीं
झूमी डाली डाली है
चेहरों पर हैं रौनकें
सब का मन हर्षाया है
धन्यवाद प्रभु आपका
सब मिल कर सत्सङ्ग में बैठे
भाग्य सभी के जागे हैं
सुनी प्रभु के नाम की चर्चा
मन के संशय भागे हैं
नर जीवन के सार को
वेदों ने समझाया है
धन्यवाद प्रभु आपका
मिलकर तेरी महिमा गाएँ
सदा करो कल्याण प्रभु
जगे दिलों में श्रद्धा भक्ति
ऐसा दो वरदान प्रभु !
“पथिक” तेरे दरबार में
सब ने शीश झुकाया है
धन्यवाद प्रभु आपका
प्यार भरा दिन आया है
हम सब को यह आज का
शुभ अवसर दिखलाया है
धन्यवाद प्रभु आपका
गूँज रही है अमृत वाणी
नर नारी के कानों में
धर्म कर्म में लग्न बढ़ी
और रुचि वेद विद्वानों में
ऋषियों के सन्देश को
जीवन में अपनाया है
धन्यवाद प्रभु आपका










