राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत “वंदे मातरम @150” संगीतमय संध्या का भव्य आयोजन
श्री विजयपुरम में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम “वंदे मातरम @150 – राष्ट्र को समर्पित एक संध्या” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं शहीद स्वराज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में, श्री विजयपुरम नगर परिषद के सहयोग से संपन्न हुआ।
यह आयोजन 28 मार्च 2026 को सायं 5:30 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिक, युवा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना था।
इस संगीतमय संध्या में अंतर्राष्ट्रीय भजन प्रशिक्षक पंडित दिनेश पथिक जी एवं अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक विवेक पथिक जी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों और देशभक्ति गीतों ने वातावरण को पूर्णतः देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और युवाओं की भूमिका पर भी विशेष प्रकाश डाला गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
संपर्क – 9531899802, 9434280275
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶
























